परिवार नियोजन को लेकर हिन्ट रेडियो की टीम पहुंची इन्द्रगढ़ी, महिलाओं को बताए फायदे

गाजियाबाद। स्मार्ट के सौजन्य से सेहत सही लाभ कई के तहत हिन्ट रेडियो द्वारा चलाए जा रहे हैं जागरुकता अभियान के तहत इन्द्रगढ़ी गांव में महिलाओं को परिवार नियोजन के बारे में जानकारी दी गई। आंगनवाड़ी केन्द्र पर आयोजित किए गए जागरुकता कार्यक्रम में परिवार नियोजन के एपिसोड को ब्लूटूथ के माध्यम से सुनाया गया जिसे सभी ने गंभीरता से सुना और बाद में पूछे गए सवालों के बारे में जवाब भी दिये। हिन्ट रेडियो की टीम के सदस्यों ने महिलाओं से अलग-अलग बातचीत भी की। इस मौके पर शीला देवी, शांति, सलमा, नौशारा, मुनेश देवी, बानो, भावना रानी, गुलशन, साइमा, आरती, अनुराधा, गीता देवी, नंदनी कुमारी, पवन, सन्नो, समीना, नूरी, सोनम, अफसाना, अनुपम, संगीता, मेघा, उषा, सविता सिंह, सुधा, हिना, सादिया, मुन्नी बैगम, आसमा, पूजा चौहान, हेमलता व राजबाला आदि मौजूद रहे।



