गाजियाबाद

हिन्ट रेडियो के जागरुकता कार्यक्रम का हो रहा असर, विजयनगर क्षेत्र में पीएचसी में आयुष्मान कार्ड बनवाने आ रहे लोग

गाजियाबाद। स्मार्ट के तत्वावधान में सेहत सही लाभ कई के तहत हिन्ट रेडियो द्वारा काफी समय से जन जागरुकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। कार्यक्रम से लोग न केवल जागरुक हो रहे हैं बल्कि अपने रोग और अधिकारों के प्रति जागरुक भी हो रहे हैं। विजयनगर सेक्टर-9 में स्थित पीएचसी पर एक बार फिर हिन्ट रेडियो की टीम पहुंची। हिन्ट रेडियो की टीम के पहुंचने से पहले ही मरीजों की भीड़ लगी हुई थी। दोपहर के लगभग पौन बजे ओपीडी में मरीज देखे जा रहे थे। फार्मासिस्ट काउंटर से दवा दे रहे थे और आशा बहन क्षेत्र के लोगों के आयुष्मान कार्ड बनवाने में मदद कर रही थीं। हिन्ट रेडियो की टीम ने यहां उपस्थित लोगों को टीबी रोग और उसके निदान के बारे में जहां विस्तार से जानकारी दी वहीं आयुष्मान कार्ड को लेकर भी लोगों के सवालों का जवाब दिया। हिन्ट रेडियो ने आयुष्मान कार्ड बनवाने आए बुजुर्गों से बात की तो वहीं आश बहनों से भी उनके द्वारा जमीनी स्तर पर किए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी ली। पीएचसी के अधीक्षक डाक्टर अभिनव ने हिन्ट रेडियो को बताया कि सेंटर पर अब एक ऐसी मशीन की स्थापना की गई जिसमें एक साथ कई रोगों के बारे में पता लगाया जा सकता है। उक्त मशीन कुछ ही सेंटरों पर सरकार द्वारा अभी लगाई गई है। उन्होंने जानकारी दी कि 9 मार्च से विशेष जागरुकता कार्यक्रम लेप्रोसी को लेकर शुरू किया जा रहा है, यहा 22 मार्च तक चलेगा। उन्होंने बताया कि इस विशेष जागरुकता कार्यक्रम के दौरान लोगों को लेप्रोसी के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button