हिन्ट रेडियो की टीम ने रजापुर पीएचसी पर मरीजों को बताए सेहत सही लाभ कई के बारे में

गाजियाबाद। स्मार्ट के तत्वावधान में सेहत सही-लाभ कई जागरुकता वाले कार्यक्रम हिन्ट रेडियो पर जारी हैं। इसी कड़ी में हिन्ट रेडियो की टीम प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर जाकर मरीजों को उनकी सेहत के प्रति जागरुक करने का काम भी कर रही है। केन्द्र पर आने वाले मरीजों को भारत सरकार की महत्वकांक्षी आयुष्मान भारत कार्ड योजना के बारे में भी विशेष रूप से जानकारी दी जा रही है। रजापुर शास्त्रीनगर स्थित नगरी स्वास्थ्य केन्द्र में मरीजों को जागरुक करने का कार्य किया गया। यहां बच्चों का टीकाकरण किया जा रहा था वहीं डाक्टर मरीजों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर उन्हें दवाई लिख रहे थे, काउंटर से मरीजों का दवा भी दी जा रही थी। सेंटर पर ईसीजी की भी सुविधा थी। हिन्ट रेडियो से बात करते हुए मरीजों ने बताया कि पीएचसी के खुलने से क्षेत्र के लोगों को बहुत लाभ मिल रहा है। ज्यादातर मरीज खुजली, खांसी, बुखार आदि के आ रहे थे। हिन्ट रेडियो पर प्रसारण किए गए सेहत सही लाभ कई के एक एपिसोड जिसमें आयुष्मान भारत योजना के बारे में विस्तार से बताया गया था उसे ब्लू टूथ के माध्यम से मरीजों और सेंटर के स्टाफ ने ध्यान से सुना।






