उत्तर प्रदेशगाजियाबाद
गांव मटियाला के जनहित वर्ल्ड स्कूल पहुंची हिन्ट रेडियो की टीम, सेहत सही लाभ कई के बारे में किया जागरुक

गाजियाबाद। स्मार्ट के सौजन्य से कम्यूनिटी रेडियो द्वारा सेहत सही लाभ कई जागरुकता कार्यक्रम के तहत हिन्ट रेडियो लगातार लोगों के बीच जाकर उन्हें जागरुक करने का काम कर रहा है। हिन्ट रेडियो द्वारा गांव मटियाला स्थित जनहित वर्ल्ड स्कूल में स्कूली बच्चों, शिक्षकों व अन्य स्टाफ को सेहत सही लाभ कई के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने सेहतिया सिंह के एपिसोड को भी ब्लूटूथ स्पीकर के माध्यम से सुनाया गया। बच्चों में ग्रोथ, उनके मानसिक विकास और उनकी देखभाल के बारे में जो जानकारी दी गई उसे सुनकर सभी शिक्षक बहुत प्रभावित हुए और उन्होंने हिन्ट रेडियो के इस प्रयास की आन कैमरा सराहना भी की।



