हिन्ट रेडियो की टीम ने इन्द्रगढ़ी में महिलाओं को किया सेहत के प्रति जागरुक, हल्के में ना लें ब्लड प्रेशर को

गाजियाबाद। स्मार्ट के सौजन्य से सेहत सही लाभ कई के तहत हिन्ट रेडियो की टीम इन्द्रगढ़ी गांव पहुंची जहां आंगनवाड़ी केन्द्र पर महिलाओं को सेहत के बारे में जागरुक किया गया। ग्रामीण महिलाओं को ब्लूटूथ स्पीकर के माध्यम से सेहत सही लाभ कई के तहत हाइपर टेंशन वाले एपिसोड को भी सुनाया गया। किस तरह महिलाएं ब्लड प्रेशर को लेकर सचेत रह सकती हैं। हल्की थकान या चिड़चिड़ेपन को हल्के में नहीं लेना चाहिए तुरंत बीची चेक कराना चाहिए। सभी महिलाओं ने उक्त एपिसोड का सुनकर हिन्ट रेडियो की टीम द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब भी दिये। सभी ने उक्त कार्यक्रम की प्रशंसा की। उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में आईसीडीएस सुपरवाइजर रेखा व आंगनवाड़ी सरोज का जहां अहम योगदान रहा वहीं अन्या आशा बहने और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने उक्त कार्यक्रम में शिरकत की। ग्रामीण महिलाओं ने हिन्ट रेडियो 90.40 पर होने वाले सेहत सही लाभ कई के प्रसारण को नियमित रूप से सुनने की बात भी कहीं। इस मौके पर राबिया, गुलशन जहां, मीना, ज्योति कमला, प्रियंका, जुबैदा, नेहा, शशिबाला, रमा, पूनम, सूरजमुखी, सन्नो, रजनी, शीला, शिल्पा, सना, आशा, ममता, कौशल,संतोष, मुनेश, राजबाला, कल्पना, कुसुम लता, भावना, प्रीति, पवन, रहीसुददीन, पुष्पा, रामवती, पिंकी, बबली, सुधा आदि मौजूद रहे।



