शताब्दीपुरम में सेहत के प्रति हिन्ट रेडियो की टीम ने किया जागरुक

- लगभग 50 हजार की आबादी की सेहत का ख्याल रख रहा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र
गाजियाबाद। हिन्ट रेडियो द्वारा शहर के लोगों को सेहत के प्रति जागरुक करने का क्रम जारी है। हिन्ट रेडियो की टीम शहर के अलग-अलग स्थानों पर जाकर लोगों की सेहत को लेकर चर्चा करता है और साथ ही लोगों की सेहत का ख्याल रख रहे चिकित्सा केन्द्रों की स्थिति के बारे में भी बताता है। सेहत सही-लाभ कई कार्यक्रम के तहत हिन्ट रेडियो की टीम ने शताब्दीपुरम गोविंदपुरम में स्थित नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में मरीजों को सेहत के प्रति जागरुक किया। हिन्ट रेडियो पर सेहत सही-लाभ कई के प्रसारण होने वाले एपिसोड को स्पीकर के माध्यम से सुनाया गया और मरीजों के सवालों का जवाब दिया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर कार्यरत स्टाफ और मरीजों को हिन्ट रेडियो पर प्रसारण होने वाले कार्यक्रम सेहत सही लाभ कई के बारे में विस्तार से बताया भी गया। चिकित्सा केन्द्र के प्रभारी डाक्टर अनमोल ने क्षेत्र के लोगों को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने हिन्ट रेडियो को बताया कि केन्द्र पर तैनात स्टाफ के बारे में भी जानकारी दी, टीकाकरण से लेकर जनस्वास्थ्य को लेकर चलाए जा रहे अभियानों के बारे में भी विस्तार से बताया। इस दौरान सेहत सही-लाभ कई की उदघोषणा के साथ ग्रुप फोटो हुआ और कार्यक्रम का समापन किया गया।



