उत्तर प्रदेशगाजियाबाद
हिन्ट रेडियो पहुंचा गांव करहैड़ा, गर्भवती महिलाओं को किया जागरुक

गाजियाबाद। स्मार्ट के सौजन्य से सेहत सही लाभ कई जागरुकता कार्यक्रम को हिन्ट रेडियो गाजियाबाद में अलग-अलग स्थानों पर लोगों के बीच जा रहा है। गांव करहैड़ा के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में सामाजिक संस्था रहम द्वारा गर्भवती महिलाओं को पोषण किट वितरण कार्यक्रम में हिन्ट रेडियो भी पहुंचा। यहां गर्भवर्ती महिलाओं को गर्भावस्था से लेकर शिशु देखभाल व टीकाकरण के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। हिन्ट रेडियो पर होने वाले सेहत सही लाभ कई के एक एपिसोड को भी ब्लू टूथ के माध्यम से टीकन भाभी व सेहतिया सिंह की स्टोरी को भी गर्भवती महिलाओं ने ध्यान से सुना। हिन्ट रेडियो से कई गर्भवती महिलाओं, डाक्टरों व रहम संस्था के पदाधिकारियों ने अपने सुझाव भी साझा किये।