टीबी रोगियों के सही पोषण को लेकर हिन्ट रेडियो ने जी ब्लॉक गोविंदपुरम आयुष्मान आरोग्य मंदिर में किया जागरुकता कार्यक्रम आयोजित

गाजियाबाद। सेहत सही लाभ कई के हिन्ट रेडियो पर होने वाले विशेष प्रसारण के तहत हिन्ट रेडियो न जी ब्लॉक गोविंदपुरम स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में लोगों को जागरुक किया कि टीबी रोगियों के लिए पोषण का कितना महत्व होता है। अपने इस कार्यक्रम के तहत रिकार्डिड एपिसोड को ब्लूटूथ के माध्यम से वहां मौजूद लोगों को सुनाया गया। उक्त आयुष्मान आरोग्य मंदिर में स्टाफ का व्यवहार बहुत ही मधुर था और रोगियों के स्वास्थ्य की जांच और दवा का वितरण भी सुचारू रूप से किया जा रहा था। साफ-सफाई भी बहुत अच्छी थी। हिन्ट रेडियो के जागरुकता कार्यक्रम जी ब्लॉक के रेजीडेंट्स भी मौजूद रहे और उन्होंने इस कार्यक्रम को सुना और हिन्ट रेडियो की सराहना भी की। रेजीडेंट्स ने हिन्ट रेडियो से बात करते हुए कहा कि ये जागरुकता कार्यक्रम बहुत ही अच्छा है जो जानकारी हिन्ट रेडियो द्वारा दी गई हैं उनका वे भी अपने स्तर से प्रचार प्रसार करेंगे ताकि गाजियाबाद को टीबी मुक्त बनाया जा सके। आयुष्मान आरोग्य मंदिर में आए मरीजों और रेजीडेंट्स ने हिन्ट रेडियो से बात भी की और एपिसोड के बारे में चर्चा भी की। आयुष्मान आरोग्य मंदिर की चिकित्सा अधीक्षक डाक्टर डाक्टर अनुपमा तिवारी ने मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि वे सत्तर प्लस आयु वर्ग के लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य भी कर रही है साथ ही मरीजों के स्वास्थ्य को लेकर वे हमेशा गंभीर रहती हैं।










