गाजियाबाद
पोषण माह को लेकर हिन्ट रेडियो ने किया जागरुकता कार्यक्रम आयोजित

गाजियाबाद। स्मार्ट के सौजन्य से सेहत सही लाभ कही के तहत चलाए जा रहे जागरुकता कार्यक्रम की इस कड़ी में सेक्टर-9 विजयनगर बड़ी टंकी के पास हिन्ट रेडियो की टीम ने लोगों को जागरुक करने का कार्य किया। पोषण माह चल रहा है। ऐसे मेें लोगों को पोषण माह के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस बार पोषण माह की थीम क्या है। थीम के आधार पर क्या-क्या जागरुकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। खास बात यह रही है कि जागरुकता के इस कार्यक्रम में विजयनगर मेन मार्केट के दुकानदारों व युवाओं ने भाग लिया। युवाओं से हिन्ट रेडियो ने बातचीत भी की और उनके विचार जाने।



