हिन्ट रेडियो ने एक बार फिर सदरपुर गांव में टीबी के प्रति ग्रामीणों को किया जागरुक

- सेहत सही लाभ कई के तहत चौपाल कार्यक्रम में जुटे ग्रामीणों ने भी रखी अपनी बात
- हिन्ट रेडियो के साथ साझा की गांव में शुद्ध पेयजल की समस्या


गाजियाबाद। एक बार फिर हिन्ट रेडियो ने स्मार्ट के सौजन्य से संचालित सेहत सही लाभ कई कार्यक्रम के तहत गांव सदरपुर में ग्रामीणों से संवाद किया। चौपाल लगाकर हिन्ट रेडियो की टीम ने ग्रामीणों को टीबी रोग और उसके निदान व पोषण को लेकर जानकारी दी। रिकॉर्डिड कार्यक्रम को ग्रामीणों को सुनाया गया। कार्यक्रम को सुनने के बाद ग्रामीणों ने अपने कुछ सवाल किए जिसके बारे में हिन्ट टीम ने उन्हें विस्तार से उत्तर दिया। सदरपुर गांव को टीबी मुक्त करने के लिए चौपाल कार्यक्रम में आए युवाओं ने संकल्प लिया और जन जागरुकता पर विशेष ध्यान रखने की बात कही। गांव में स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में तैनात चिकित्सा अधीक्षक डाक्टर निष्कर्ष व उनके स्टाफ द्वारा भी इस कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया। डाक्टर निष्कर्ष ने ग्रामीणों के समक्ष टीबी के लक्षण, शरीर के किस-किस हिस्से में टीबी हो सकती है, टीबी रोग के निदान, सही खान पान और स्वच्छता को लेकर विस्तार से अपनी बात रखी। गांव के युवा राहुल और देवव्रत चौधरी ने भी टीबी मुक्त सदरपुर गांव को लेकर जनजागरुकता बढ़ाने का संकल्प लेते हुए हिन्ट रेडियो की मुहिम की सराहना की। युवाओं व चिकित्सा अधीक्षक ने कहा कि एक बार कार्यक्रम के चले जाना अलग बात है लेकिन दोबारा से आकर फिर ग्रामीणों को जागरुक करना बहुत ही सराहनीय कार्य है।



