गाजियाबाद

सेक्टर-9 विजयनगर में हिन्ट रेडियो ने पोषण माह को लेकर दी लोगों को जानकारी

गाजियाबाद। स्मार्ट के सौजन्य से सेहत सही-लाभ कई के तहत पोषण माह को लेकर हिन्ट रेडियो द्वारा शहर भर में जनजागरुकता के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। हिन्ट रेडियो की टीम समुदाय के बीच जाकर उन्हें पौष्टिक भोजन के बारे में बता रही है। थाली में पर्याप्त प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन से भरपूर खादय पदार्थ होंगे तो हमारी सेहत अच्छी रहेगी। हिन्ट रेडियो की टीम सेक्टर-9 विजयनगर शिव मंदिर के पास पहुंची और लोगों को इसके बारे में अवेयर किया। यहां रेजीडेंट्स ने हिन्ट रेडियो पर किए जा रहे कार्यक्रम का प्रसारण ब्लूटूथ के माध्यम से स्पीकर पर सुना और उसकी सराहना की। हिन्ट रेडियो की टीम ने उनके विचार भी रिकार्ड किए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button