भारतीय रेडक्रास सोसायटी के साथ मिलकर हिन्ट रेडियो ने टीबी रोगियों को किया सेहत के प्रति जागरुक

गाजियाबाद। स्मार्ट के सौजन्य से सेहत सही लाभ कई जागरुकता अभियान को लेकर हिन्ट रेडियो की टीम लगातार कम्यूनिटी के बीच जाकर उन्हें बीमारियों से बचाव एवं रोकथाम के बारे में जानकारी दे रही है। हिन्ट रेडियो की टीम ने टीबी रोगियों को जागरुक किया। टीबी रोगियों को गोद लेकर उन्हें पोषण पोटली वितरित करने की मुहिम में जुटी भारतीय रेडक्रास सोसायटी ने संजयनगर स्थित जिला संयुक्त अस्पताल में एक कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में भारतीय रेडक्रास सोसायटी गाजियाबाद की ब्रांड एंबेसडर डा. ऋचा सूद, सचिव डाक्टर किरण गर्ग, जिला क्षय रोग नियंत्रण अधिकारी डाक्टर अनिल कुमार यादव, जिला उप क्षय रोग नियंत्रण अधिकारी डाक्टर नेहा गोस्वामी, डा. दिनेश बालिगा, अंजना बालिगा, आदित्य बालिगा, हरेराम प्रभु, डा. शील वर्मा, डा.पीके खरे, डाक्टर मेजर प्राची, सुमन लता, नीरज शर्मा, नरेन्द्र कुमार शर्मा, नागेन्द्र सामल, पवन गांधी, अलका सिंह, दीपाली गुप्ता, संजय यादव, डीसी बंसल, एमसी गौर, आदि ने शिरकत की। सभी ने टीबी रोगियों को पोषण पोटली वितरित की। कार्यक्रम के दौरान संस्कार स्कूल के 22 युवा विद्यार्थियों को लाइफ एसोसिएट के तहत वालंटियर बनाया गया और उन्हें प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम का शानदार संचालन डा. पूनम शर्मा ने किया। कार्यक्रम के दौरान भारतीय रेडक्रास सोसायटी गाजियाबाद की ब्रांड एंबेसडर डा. ऋचा सूद ने कहा कि टीबी मुक्त भारत अभियान में रेडक्रास सोसायटी का एक-एक सदस्य जुटा हुआ है। उन्होंने कहा कि रेडक्रास सोसायटी के वालंटियर पता लगाते हैं कि किन-किन को टीबी है और किन किन को पोषण पोटली की आवश्यकता है। टीबी रोगियों को चूंकि प्रोटीनयुक्त वाले खादय पदार्थों की बेहद आवश्यकता होती है इसलिए उन्हें यह पोटली वितरित की जाती है। टीबी रोगियों को समझाया जाता है कि वो इलाज को बीच में ना छोड़े और अपना इलाज पूरा करें। हिन्ट रेडियो ने डा. ऋचा सूद, डाक्टर अनिल कुमार यादव व डाक्टर किरण गर्ग से इस संबंध में विस्तृत रूप से बातचीत भी की।





