शहर

हिन्ट रेडियो ने शास्त्रीनगर में वरिष्ठ महिला नागरिकों को दी अटल वयो अभ्युदय योजना की जानकारी

Hint Radio gave information about Atal Vayo Abhudaya Yojana to senior women citizens in Shastri Nagar

गाजियाबाद। सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के प्रयोजन में कम्यूनिटी रेडियो एसोसिएशन द्वारा निर्मित अटल वयो अभ्युदय योजना पर आधारित कार्यक्रम हमारे बुजुर्ग हमारा अभिमान के तहत हिन्ट रेडियो द्वारा सी ब्लॉक शास्त्रीनगर में किया गया। यहां सीनियर सिटीजन अंजु शर्मा के आवास पर किए गए जागरुकता कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कॉलोनी की वूमेन सीनियर सिटीजन ने भाग लिया। गोष्ठी में वूमेन सीनियर सिटीजन को हिन्ट रेडियो द्वारा बताया गया कि बुजुर्गों के सम्मान और सुरक्षा को लेकर भारत सरकार बेहद गंभीर है। बुजुर्गों की सेवा में हेल्पलाइन नंबर 14567 सुबह आठ बजे से रात्री आठ बजे तक रहती है। अटल व्यो अभ्युदय योजना को लेकर हिन्ट रेडियो पर किए गए एक एपिसोड को ब्लू टूथ के माध्यम से स्पीकर पर सुनाया गया। सभी सीनियर सिटीजन वूमेन ने जानकारी पाकर हिन्ट रेडियो की टीम का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर 75 वर्षीय शेल अग्रवाल, 75 वर्षीय शिक्षा चौधरी, 70 वर्षीय मीना सक्सेना, 69 वर्षीय आशा सिंघल, 66 वर्षीय निर्मला गुप्ता, पूजा यादव, रेखा कश्यप, अंजु शर्मा, अनिता रानी, रेखा सिंह, सीमा कुशवाह, अंशु मलिक आदि मौजूद रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button