गाजियाबाद

हिन्ट रेडियो ने राजनगर प्राइमरी हेल्थ सेंटर पर सेहत के प्रति लोगों को किया जागरुक

गाजियाबाद। स्मार्ट के तत्वावधान में सेहत सही लाभ कई जागरुकता कार्यक्रम के तहत हिन्ट रेडियो ने राजनगर के संजयनगर सेक्टर 23 स्थित अर्बन प्राइमरी हेल्थ सेंटर पर जाकर लोगों को सेहत के प्रति जागरुक किया। हिन्ट रेडियो की टीम जब उक्त हेल्थ सेंटर पर पहुंची तो वहां साफ-सफाई और हेल्थ सेंटर को समुचित तरीके व्यवस्थित किए जाने को देखकर बहुत खुशी हुई। फार्मासिस्ट, सिस्टर, आशा बहने और सेंटर की अधीक्षका डाक्टर प्रियंका समानिया मरीजों को देखने, दवाई देने, बीपी, ब्लड शुगर की जांच कर रही थीं। हिन्ट रेडियो की टीम ने छोटे रेडियो सेट पर पैन ड्राइव के माध्यम से सेहत सही लाभ कई का प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के लाभ के बारे में रिकॉर्ड किया गया एपिसोड सुनाया। इसके साथ ही जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाक्टर अखिलेश मोहन से हिन्ट रेडियो की हुई खास बातचीत भी इसी विषय को लेकर सुनाई गई। सभी ने हिन्ट रेडियो द्वारा दी गई जानकारी को बहुत ही गौर से सुना और अपना भी आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए आशा दीदी की मदद लेने की बात कही। सेंटर की अधीक्षका डाक्टर प्रियंका समानिया ने हिन्ट रेडियो पर बातचीत करते हुए बताया कि सप्ताह में दो बार वृहद स्तर पर टीकाकरण का कार्य 12 आशा बहनों के प्रयासों से किया जाता है। इसके साथ ही सेंटर पर ईसीजी की भी सुविधा है। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन सेंटर पर अलग-अलग बीमारियों के मरीज आते हैं जिनका परीक्षण कर उन्हें दवाई दी जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button