उत्तर प्रदेशगाजियाबाद

वार्ड नंबर 49 में हिन्ट रेडियो ने किया जल जनित बीमारियों से बचाव को लेकर जागरुक

  • हिन्ट रेडियो पर सेहत सही लाभ कई के तहत प्रसारण होने वाले कार्यक्रम को नियमित सुनने का किया गया आग्रह

गाजियाबाद। स्मार्ट के तत्वावधान में सेहत सही लाभ कई के तहत हिन्ट रेडियो की टीम ने वार्ड नंबर 49 नंदग्राम-मरियमनगर पहुंची। पार्षद वीरेन्द्र त्यागी के संयोजन में आयोजित किए गए कार्यक्रम में रेजीडेंटस, आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों को जल जनित रोगों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। शुद्ध पेयजल जहां हमें साधारण ही नहीं बल्कि गंभीर बीमारियों से भी बचाता है। जबकि प्रदूषित पानी पीने, नहाने और हाथ धोने से भी हम कई बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। कार्यक्रम में आए लोगों को ब्लूटूथ के माध्यम से जन जनित रोगों से संबंधित एपिसोड को सुनाया गया। एपिसोड को सुनने के बाद उनसे पूछा गया कि आपको यह कार्यक्रम कैसा लगा और आपको क्या जानकारी मिली। सभी ने अपने सुझाव हिन्ट रेडियो से साझा किए और वार्ड में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था के बारे में भी बताया। पार्षद वीरेन्द्र त्यागी ने बताया कि वाटर एटीएम की व्यवस्था वार्ड में नगर निगम द्वारा कराई गई साथ ही चार पानी की टंकियों से शुद्ध पेयजल की आपूर्ति जनता को की जा रही है। उन्होंने कहा कि बरसात के दिनों में जल जनित बीमारियों का प्रकोप रहता ही है फिर भी वार्ड में लोगों को जागरुक किया जाएगा कि वे शुद्ध पेयजल का प्रयोग करें, नहाने के पानी साफ होना चाहिए। इस मौके पर राकेश कुमार अयाज मलिक, सरताज अहमद, योगेश पाल, आशाराम, शिवम मिश्रा, बाबा पाल, सोबरन सिंह पाल, रोहित, इसरार अल्वी, जुबेर, आदेश गुप्ता, नरेन्द्र त्यागी, ललित त्यागी, कौशल सिंह, अक्षय ढाका, दीपक त्यागी, अमित प्रजापति, दीपक शर्मा आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button