दिव्यांगजन हेतु हेल्पलाइन नंबर जारी, घर बैठे करें समस्याओं का समाधान: अंशुल चौहान

गाजियाबाद। नवनियुक्त जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी अंशुल चौहान ने अवगत कराया कि जनपद के दिव्यांगजनों को व्हाट्सएप के माध्यम से भी समस्याओं का समाधान मिलेगा, इस हेतु व्हाट्सप हेल्पलाइन 8791491011 शुरू किया जा रहा है। दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी ने बताया कि दिव्यांग भाई-बहन विभाग की योजनाओं जैसे दिव्यांग पेंशन, 27 तरह के दिव्यांग सहायक उपकरण व कृत्रिम अंग जैसे ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर, हियरिंग ऐड, स्मार्टकेन, बैसाखी, एमआर किट, लैप्रोसी किट, वाकर, रॉटेटर, एएफओ, केएएफओ, एचकेएएफओ इत्यादि मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल, दिव्यांग प्रमाण पत्र, यू०डी०आई०डी० कार्ड/दिव्यांग बस पास, रेल पास, दिव्यांग शादी अनुदान, दिव्यांग दुकान निर्माण / संचालन हेतु लोन, कॉक्लियर इम्पलांट सर्जरी,, दिव्यांग राज्य स्तरीय पुरस्कार, लीगल गार्जियनशिप, राज्यनिधि के अंतर्गत आर्थिक मदद, दिव्यांग विद्यालय जैसे समेकित, ममता, स्पर्श इत्यादि की विस्तार से जानकारी हेल्पलाइन नंबर 8791491011 पर व्हाट्सएप मैसेज करके ले सकते हैं।
विभाग के अलावा दिव्यांगजन दिव्यांगता से संबंधित अन्य योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री आवास योजनातर्गत दिव्यांग आवास, दिव्यांगता की स्थित में किसान दुर्घटना बीमा योजना, श्रमिक दुर्घटना बीमा योजना, सरकारी नौकरियों में आरक्षण व स्कूल, कॉलेज, मेडिकल व इंजीनियरिंग के संस्थानों में आरक्षण, आयकर व टोल टैक्स में छूट, दिव्यांग राशन कार्ड/फैमिली आई डी, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में प्राथमिकता, दिव्यांग स्कालरशिप इत्यादि योजनाओं के विषय में दिव्यांगजन हेल्पलाइन के माध्यम से जानकारी ले सकते हैं।



