राज्य

उत्तरकाशी में हेलिकॉप्टर क्रेश, छह लोगों की हुई मौत, चारधाम की यात्रा पर निकले लोगों का रहा आखिरी सफर

उत्तराखंड। उत्तराकाशी जिले से आज सुबह एक ऐसी खबर आई, जिसने कई परिवारों की दुनिया उजाड़ दी। दर्दनाक हेलिकॉप्टर हादसे ने छह जिंदगियां छीन लीं…और पीछे छोड़ गया सन्नाटा, आंसू और जख्म। एक क्षण में सब कुछ खत्म हो गया।
गुरुवार सुबह करीब पौने नौ बजे गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास एक हेलिकॉप्टर क्रैश होने की सूचना पर पुलिस, एसडीआरएफ, फायर, मेडिकल व अन्य आपदा राहत दल मौके पर पहुंचे। राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। हेलिकॉप्टर एयरोट्रांस कंपनी का था, जिसने आज सुबह सहस्त्रधारा हेलीपैड से हर्षिल के लिए उड़ान भरी थी। हेलिकॉप्टर में पायलट सहित सात लोग सवार थे, जिनमें छह यात्रियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। एक यात्री घायल है। सवार चार यात्री मुंबई और दो आंध्रप्रदेश के थे। हंसी खुशी यात्रा पर निकले यात्रियों को क्या पता था कि यह उनकी आखिरी यात्रा होगी। उत्तराखंड में इन दिनों चारधाम यात्रा चल रही है। केदारनाथ, बदरीनाथ और गंगोत्री-यमुनोत्री जाने के लिए बड़ी संख्या में यात्री पहुंच रहे हैं। कुछ पैदल यात्रा पर निकले हैं तो कई लोग हेली सेवा से पहुंच रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button