गाजियाबाद

सेहत सही लाभ कई: स्वर्णयजयंतीपुरम आयुष्मान आरोग्य मंदिर रख रहा बीस हजार लोगों की सेहत का ख्याल

गाजियाबाद। स्मार्ट के तत्वावधान में सेहत सही-लाभ कई जागरुकता कार्यक्रम के तहत हिन्ट रेडियो की टीम इस बार पहुंची हिन्ट रेडियो मुख्यालय से 7 किलोमीटर की दूरी पर स्वर्णजयंतीपुरम स्थित आरोग्य आयुष्मान मंदिर में। लोगों की सेहत का ख्याल रखने के लिए सरकार द्वारा अब आवासीय कालोनियों के नजदीक ही आरोग्य मंदिरों की स्थापना कर रखी है। प्राथमिक उपचार, बच्चों के टीकाकरण और गर्भवती महिलाओं के सुरक्षित प्रसव को लेकर आशा मोनिका पाल व एएनएम कविता रानी को आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर अटैच किया गया है। साथ ही निपुण डाक्टर की तैनाती है जो लोगों की सेहत का पूरा ख्याल रख रहे हैं। हिन्ट रेडियो की टीम ने स्वर्णजयंतीपुरम के इस आरोग्य मंदिर में लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण, दवा वितरण, टीकाकरण को अपने कैमरे में कैद किया साथ ही सरकार द्वारा नवजात बच्चों की सुरक्षा के लिए गाजियाबाद में खोले गए एनबीएसयू, एसएनसीयू के बारे में विस्तार से जानकारी दी और जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाक्टर अखिलेश मोहन द्वारा दी गई जानकारी को ब्लूटूथ के माध्यम से मरीजों को सुनाया गया। कुल मिलाकर सरकार द्वारा खोले गए आयुष्मान आरोग्य मंदिर लोगों की लाइफलाइन का कार्य कर रहे हैं। स्वर्णजयंतीपुरम आयुष्मान आरोग्य मंदिर के चिकित्सा अधीक्षक डाक्टर शहनवाज मलिक ने हिन्ट रेडियो से बातचीत करते हुए बताया कि उनके यहां शुगर और टीबी के मरीजों की सप्ताह में एक बार जांच जरूर की जाती है इसके अलावा मौसमी बीमारियों व हल्के गंभीर मरीजों को डे केयर के तहत केयर की जाती है। आयुष्मान आरोग्य मंदिर में एक बेड की सुविधा है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र की लगभग बीस हजार आबादी को हम लोग कवर कर रहे हैं। ओपीडी के अलावा अन्य राष्ट्रीय कार्यक्रमों का भी अनुपालन किया जाता है। कार्यक्रम के अंत में सभी ने सेहत सही लाभ कई का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button