गाजियाबाद

सेहत सही लाभ कई: हिन्ट रेडियो ने चमन कालोनी में लोगों को विभिन्न बीमारियों से बचाव की दी जानकारी

  • उत्तर प्रदेश राज्य एडस सोसायटी के तहत संपूर्ण सुरक्षा केन्द्र एमएमजी ने किया चिकित्सा शिविर आयोजित

गाजियाबाद। स्मार्ट के सौजन्य से सेहत सही लाभ कई के तहत हिन्ट रेडियो ने नया बस अड्डा स्थित चमन कॉलोनी में डाक्टर सलीम के क्लीनिक कम आवास पर लोगों को विभिन्न बीमारियों के बारे में जागरुक किया। उत्तर प्रदेश राज्य एडस सोसायटी के तहत संपूर्ण सुरक्षा केन्द्र एमएमजी द्वारा आयोजित निशुल्क चिकित्सा शिविर में आए लोगों को अच्छी सेहत को लेकर जानकारी दी गई। यहां केन्द्र के काउंसलर राहुल वर्मा, सुमन चौधरी, डाटस एसटीएस नीरज शर्मा, मैनेजर रेणुका, लैब टैक्नीशियन ललित कुमार, आउटरीज वूमेन तब्बसुम, ज्ञानी राजभर, फिजिशियन डाक्टर विपिन, फार्मासिस्ट नितिन कुमार, अंकित कुमार आदि ने मरीजों के रजिस्ट्रेशन से लेकर उनकी एचआईवी, वीडीआरएल, शुगर, बीपी, सिफिस की जांच, उपचार और दवाइयां दी। हिन्ट रेडियो ने पोषण, टीबी मुक्त गाजियाबाद के बारे में लोगों को जागरुक किया। उन्हें ब्लूटूथ के माध्यम से सेहत सही लाभ कई के तहत पोषण को लेकर तैयार किए गए एपिसोड को सुनाया गया। सभी लोगों ने ध्यान से एपिसोड को सुना और एक साथ मिलकर संकल्प लिया कि गाजियाबाद को टीबी मुक्त कराने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी जांच कराई और दवाइयां लीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button