गाजियाबाद

सेहत सही लाभ कई: कैला भट्टा यूपीएचसी में हिन्ट रेडियो ने किया मरीजों को सेहत की प्रति जागरुक

गाजियाबाद। स्मार्ट के सौजन्य से सेहत सही लाभ कई जागरुकता कार्यक्रम के तहत हिन्ट रेडियो की टीम ने कैला भट्टा के यूपीएसची में मरीजों को सेहत के प्रति जागरुक किया। सेहत सही रहेगी तो उसका लाभ मिलेगा। हमें सेहत के प्रति जागरुक रहना होगा। बच्चों कुपोषित होने से बचाना होगा। बच्चों को गुणवत्तापरक वाला भोजन देना होगा, स्वच्छ पेयजल का उपयोग करना होगा। मच्छरों से बचना होगा और ज्यादा दिनों तक खांसी रहने पर तुरंत डाक्टर को दिखाना होगा। पोलियो उन्मूलन के तहत पोलियो की ड्राप जरूर बच्चों को पिलानी होगी। ऐसे बहुत सी जानकारी मरीजों को दी गई। यूपीएचसी की प्रभारी डाक्टर कौशिकी राय ने हिन्ट रेडियो को बताया कि इस क्षेत्र में सघन आबादी है और घर-घर जाकर लोगों को टीकाकरण के लिए जागरुक किया जाता है। आशा बहने, एएनएम के जरिये टीकाकरण के साथ ही अन्य बीमारियों से बचाव के बारे में भी जानकारी दी जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button