उत्तर प्रदेशगाजियाबाद
स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सचिव रितु माहेश्वरी ने किया जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सचिव रितु माहेश्वरी ने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पंजीकरण से लेकर ओपीडी व सामान्य वार्ड, दवा वितरण केंद्र तक का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों से बात की और स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। रितु माहेश्वरी ने जिला अस्पताल के सभी वार्डों का निरीक्षण किया। कर्मचारियों की उपस्थिति रजिस्टर की जांच की। निरीक्षण में कई खामियां उनके सामने आयी जिस पर उन्होंने अस्पताल प्रशासन को व्यवस्था में सुधार लाने के कड़े निर्देश दिये।