उत्तर प्रदेशगाजियाबाद

पीने लायक नहीं गुलमोहर एनक्लेव सोसायटी का पानी, सभी नमूने फेल, आरडब्लूए को थमाया नोटिस

गाजियाबाद। जल ही जीवन है, ये हम सभी जानते हैं लेकिन इसके साथ जो महत्वपूर्ण है वो है जल का स्वच्छ होना। लेकिन राकेश मार्ग स्थित गुलमोहर एन्क्लेव सोसाइटी में रहने वाले लोगों को पीने का साफ पानी भी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। बीते दिनों नगर निगम और सीएमओ कार्यालय से आई टीम द्वारा लिए गए पानी के पांच नमूने जांच में फेल हो गए। पानी का टीडीएस भी 700 से ऊपर पाया गया ,सोसायटी में पांच स्थानों के गए लिए पानी का सैंपल पीने लायक भी नहीं निकला।
बता दें कुछ दिन पूर्व सोसायटी के नलों से मटमैला पानी निकलने लगा था। जिसको पीने से सोसाइटी के बुजुर्ग और बच्चे बीमार हो रहे थे, जिसके बाद सोसायटी के ही रहने वाले गौरव बंसल ने जिलाधिकारी कार्यालय में आरडब्लूए की गंदे पानी के सप्लाई करने की शिकायत की थी। इस शिकायत का संज्ञान लेकर जिला मुख्यालय से पानी के नमूनों की जांच के निर्देश हुए थे। जांच टीम में नगर निगम गाजियाबाद और सीएमओ कार्यालय के कर्मचारी शामिल थे। जांच टीम ने बीती 28 मई को सोसायटी के यूजी ग्राउंड वाटर, टॉवर एम-2 ओवर हेड, टावर सी-3 ओवर हेड, टावर सी-4 ओवर हेड और मेन ओवर हेड से पानी के सैंपल लिए थे। जिला पब्लिक हेल्थ एक्सपर्ट गाजियाबाद डॉ आर के गुप्ता की जांच रिपोर्ट में पांचों नमूने फेल साबित हुए है। जिसके बाद सीएमओ कार्यालय एम एम जी डिस्ट्रिट हॉस्पिटल से संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉ सी.बी. अग्रवाल के साथ एक टीम मंगलवार को गुलमोहर एनक्लेव आरडब्लूए कार्यालय पहुंची और नोटिस रिसीव कराया। साथ ही गुलमोहर एनक्लेव आरडब्लूए को जल्दी-जल्दी पानी की टँकी साफ करने और क्लोरीन डालकर लोगों को स्वच्छ पानी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद सोसायटी के निवासियों में स्वच्छ पानी मिलने की उम्मीद जगी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button