गाजियाबाद

गुलमोहर एंक्लेव सोसायटी आरडब्ल्यूए की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ

  • राज्य कर अधिकरण सदस्य सेवानिवृत्त अनिल पाठक ने दिलाई शपथ

गाजियाबाद। राकेश मार्ग स्थित गुलमोहर एन्क्लेव सोसाइटी में आरडब्ल्यूए की नई कार्यकारिणी ने शनिवार को शपथ ली। सोसायटी के कम्युनिटी हॉल में कार्यकारिणी के पदाधिकारियों व सदस्यों को शपथ दिलाई गई। सेवानिवृत्त राज्य कर अधिकरण सदस्य अनिल पाठक ने पूरी कार्यकारिणी को शपथ दिलाई।
एक लंबे इंतजार के बाद गुलमोहर एंक्लेव सोसायटी की नई कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न हुआ था और उसके बाद लगभग दो महीने की मशक्कत के बाद कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का निर्धारण हुआ। वहीं शनिवार को नई कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों को सोसायटी के निवासियों के सामने शपथ गृहण करवाई गई। सेवानिवृत्त राज्य कर अधिकरण सदस्य अनिल पाठक ने बिजेंद्र गिरी को अध्यक्ष, ए के दोहरे को सचिव, किंशुक बंसल को कोषाध्यक्ष व डॉक्टर सीमा गुप्ता को उपाध्यक्ष पद की शपथ दिलवाई। वहीं रश्मि चौधरी, एडवोकेट राजकिशोर शर्मा, अंकित सहदेव, विनोद गुप्ता, सतीश सिंघल, मनवीर को सदस्य पद की शपथ दिलवाई। शपथ ग्रहण के मौके पर अध्यक्ष बिजेंद्र गिरी ने कहा कि सोसायटी की मूलभूत आवश्यकताओं वाली चीजों को लेकर आम सहमति से सुधारा जाएगा। सचिव ए के दोहरे ने कहा कि जल्द ही जनरल बोर्ड मीटिंग बुलाई जाएगी। रश्मि चौधरी ने कहा कि पूरी सोसायटी एक परिवार की तरह है। सभी को साथ लेकर आगे बढ़ा जाएगा और विकास किया जाएगा। इस मौके पर मौजूद सभी पदाधिकारियों व सदस्यों को राम शरण जग्गा ,सत्य प्रकाश गोस्वामी, सुधा शर्मा,दिनेश सिंह, कुमार गौरव, रोहित चोपड़ा, राजीव भसीन ने माला पहनाकर व मुंह मीठा करवाकर बधाई दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button