लेटेस्टशहर

एचएलएम ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन

  • योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं: धीरज शर्मा
    गाजियाबाद।
    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर दिल्ली मेरठ रोड स्थित एचएलएम ग्रुप आॅफ इंस्टीट्यूशन द्वारा भव्य योगा कार्यक्रम आयोजित किया गया। योगाचार्य गायत्री भास्कर द्वारा विभिन्न योगासनों को सिखाया गया। कॉलेज के डीन एवं शारीरिक शिक्षा विभाग के विभाग अध्यक्ष धीरज शर्मा ने कहा कि योग के माध्यम से ही हम स्वस्थ शरीर एवं स्वस्थ व संस्कृति को प्राप्त कर सकते हैं। योग कार्यक्रम की थीम मानवता के लिए योग है, इसीलिए सभी लोग योग को अपने जीवन का हिस्सा जरूर बनाएं। गोल्डी मिगलानी द्वारा बच्चों को सम्मानित कर योग के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में कॉलेज मैनेजमेंट से गोल्डी मिगलानी, तनवी मिगलानी, कॉलेज की निर्देशिका सुमन चौहान, पंकज कुमार, शारीरिक शिक्षा विभाग से डा. अर्जुन सिंह पंवार, अनिल बाजपाई, डॉक्टर राजकुमार शर्मा, कॉलेज के अन्य शिक्षक एवं शिक्षिकाओं व विद्यार्थियों ने भाग लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button