आईटीएस में क्विज व्हिज – 2025 के 12वें संस्करण का भव्य समापन

गाजियाबाद। आईटीएस मोहननगर में बारहवें क्विज- व्हिज कार्यक्रम के ग्रैंड फिनाले का भव्य आयोजन किया गया। बता दें कि दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र के स्कूलों के 11 वीं व12 वीं कक्षा के मेद्यावी एवं प्रतिभाशाली छात्रों को प्रोत्साहित करने एवं उनके उत्साहवर्धन के उद्देश्य से इस प्रतियोगिता का आयोजन गत 12 वर्षों से किया जा रहा है जिसमे इस वर्ष प्रथम चरण में 250 से भी अधिक स्कूलों के लगभग 30,000 छात्रों ने भाग लिया।
ग्रैंड फिनाले का औपचारिक उद्घाटन आई.टी.एस मोहननगर गाजियाबाद के चाणक्य प्रेक्षागृह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित एक्ट्रेस, मॉडल, फिल्म मेकर एवं बिग बॉस-19 पार्टिसिपेंट सुश्री मालती चाहर, आई.टी.एस -द एजुकेशन ग्रुप के वाईस चेयरमैन, अर्पित चड्ढा ने माँ सरस्वती की प्रतिमा के चरणों में द्वीप प्रज्जवलित कर किया।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित एक्ट्रेस, मॉडल, फिल्म मेकर एवं बिग बॉस-19 पार्टिसिपेंट सुश्री मालती चाहर ने अपने सम्बोधन में आई. टी. एस मोहननगर द्वारा किये जा रहे प्रयास की सराहना करते हुए सभी प्रतियोगी छात्रों को बधाई दी और इसके साथ ही विभिन्न स्कूलों से आये छात्रों के साथ मालती चाहर ने न केवल अपने अनुभव साझा किये बल्कि फोटो भी खिचवाएँ। अपने सन्देश में आई.टी.एस.- दि एजुकेशन ग्रुप के वाईस चेयरमैन अर्पित चड्ढा ने कहा कि हमारे देश में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है आवश्यकता है तो इन प्रतिभावान छात्रों को आगे आने के लिए अवसर प्रदान करना। इसी आवश्यकता को ध्यान में रख कर हम पिछले 12 वर्षों से इस क्विज-व्हिज प्रतियोगिता का आयोजन करते आ रहे हैं। उन्होंने इस अवसर पर प्रतिष्ठित विद्यालयों से चुनकर आये सभी विजेता प्रतिभागियों को बधाई और अपनी शुभकामनाएं प्रदान की।
यू जी परिसर की प्रधानाचार्या डॉ. नैंसी शर्मा ने अपने सम्बोधन मे छात्रों को शुभकामनाएं दी और कहा कि सफलता का कोई शॉर्ट कट नहीं है जीवन में निरंतर परिश्रम करते रहें और अपने माता- पिता, शिक्षकों व बड़ों का आशीर्वाद लेते हुए आगे बढ़ते रहें। आई.टी.एस -द एजुकेशन ग्रुप के निदेशक (पीआर) सुरेंद्र सूद ने भी छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया। ज्ञातव्य हो कि आई. टी. एस. मोहननगर, यू. जी. कैंपस प्रत्येक वर्ष प्रतिभाशाली छात्रों को प्रोत्साहन तथा सम्मान प्रदान करने के उद्देश्य से ग्यारहवीं तथा बारहवीं कक्षा में अध्ययनरत छात्रों के लिए क्विज- व्हिज प्रतियोगिता का आयोजन करता रहा है। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य सभी प्रतिभाशाली छात्रों को एक ऐसा मंच प्रदान करना है जिस पर वे सभी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर आगे बढ़ सकें। सर्वप्रथम इस प्रतियोगिता का आयोजन सन 2011 में किया गया था जिसमे कुल 50 विद्यालयों के छात्र- छात्राओं ने भाग लिया था। 19 दिसम्बर 2025 को हुई फाइनल प्रतियोगिता के लिए विभिन्न क्षेत्रों के स्कूलों में डीपीएस गाजियाबाद, उत्तम स्कूल, डी पी एस इंदिरापुरम, डी पी एस सिद्धार्थ विहार, कैंब्रिज स्कूल, इंदिरापुरम स्कूल, एयरफोर्स हिंडन, बाल भारती, छबील दास, डीडीपीएस, जीडी गोयनका, केडीबी, डी एल ?फ, सैंट जेवियर, परिवर्तन, प्रेसिडियम, सन वैली इंटरनेशनल, एल्कॉन इंटरनेशनल-मयूर विहार, डी ए वी, समर्थ स्कूल, विक्टोरिया गर्ल्स, एसएलएस डी ए वी- मौसम विहार, भारत नेशनल, अरुणोदय, वनस्थली, लिटिल फ्लावर, सैंट लॉरेन्स, एसआर डी ए वी, कला निकेतन, अवार्चीन इंटरनेशनल, हंसराज स्मारक जैसे प्राइवेट व् सरकारी 225 स्कूलों के 30,000 छात्र- छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। यह प्रतियोगिता दो चरणों में संपन्न हुई। प्रथम चरण में प्रत्येक स्कूल स्तर पर प्रतियोगिता संपन्न करायी गई जिसमे से सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले 3 प्रथम विजेता चुने गए और इन चुने हुए प्रतिभागियों को द्वितीय स्तर पर आई. टी. एस. संस्थान में 2025 – बिज टेक इंफिनिटी: एक्सप्लोर थिंक एंड विन शीर्षक प्रतियोगिता के लिए चुना गया।
इस प्रतियोगिता में दिल्ली पब्लिक स्कूल, इंदिरापुरम के आदित्य राज चोपड़ा, धीरेन गुप्ता एवं आनंद अग्रवाल को प्रथम पुरुस्कार स्वरुप रु 51000/- , प्रतीक चिन्ह तथा प्रमाण पत्र प्रदान किये गए क वहीँ इंग्राहम इंस्टीट्यूट इंग्लिश स्कूल, गाजियाबाद के आकर्ष सिंह, आयुष कुमार गौतम एवं अंश गुप्ता को द्वितीय पुरुस्कार स्वरुप रु. 31000 /-, प्रतीक चिन्ह तथा प्रमाण पत्र प्रदान किये गए और दो स्कूलों डीडीपीएस, गाजियाबाद (अंशुल तिवारी, नमन खुराना एवं श्रेष्ठ शर्मा) एवं एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल, दिल्ली (शौर्य अग्रवाल, अंशुल रंजन एवं जयेश जैन) को तृतीय पुरुस्कार स्वरुप प्रत्येक स्कूल को रु 21000 /- , प्रतीक चिन्ह तथा प्रमाण पत्र प्रदान किये गए क इसके अलावा 4 विद्यालयों क्रमश: सैंट थॉमस स्कूल, इंदिरापुरम (रणवीर सिंह, विवेक पांडेय एवं आरव गुप्ता), डॉ.बी आर आंबेडकर, नन्द नगरी( कनक, शिवम मिश्रा एवं कनिष्का), केडीबी पब्लिक स्कूल, गाजियाबाद (अभिनव सिंघल, प्रतीक शर्मा एवं आस्तिक दीक्षित) एवं हेरिटेज अकेडमी, मोदीनगर (सईद रेहान जैदी, शौर्य ओझा एवं प्रांशु गोयल) को आई. टी. एस. -द एजुकेशन ग्रुप के वाईस चेयरमैन अर्पित चड्ढ़ा ने प्रत्येक विजेता टीम को सांत्वना पुरुस्कार स्वरुप रु 6000 /- के चेक, प्रमाण पत्र एवं प्रतीक चिन्ह प्रदान करते हुए बधाई दी। इस अवसर पर आई.टी.एस.- दि एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन डॉ. आर पी चड्ढा, वाईस चेयरमैन अर्पित चड्ढा, निदेशक (पीआर) सुरेंद्र सूद, आई.टी.एस यू.जी. कैंपस की प्रधानाचार्या डॉ. नैंसी शर्मा, एकेडमिक डीन डॉ. विदुषी सिंह, कार्यक्रम संयोजक प्रो. नूपुर सिद्ध, प्रो. आदिल खान एवं प्रो. दिव्यांशु चौहान, संकाय सदस्य, प्रतिभागी छात्र, अभिभावक एवं शिक्षक उपस्थित रहे।



