जेवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा उद्घाटन कार्यक्रम हेतु कार्यकर्ताओं का भव्य प्रस्थान

राजनगर मंडल, संजय नगर सेक्टर-23 से पूर्व महानगर मीडिया प्रभारी एवं नामित पार्षद प्रदीप चौधरी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता आज जेवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा उद्घाटन कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए बसों द्वारा रवाना हुए। इस अवसर पर देश के प्रधानमंत्री Narendra Modi एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath के संबोधन को सुनने के लिए कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम की तैयारियों के तहत जिले से कुल लगभग 420 बसें तथा महानगर से लगभग 300 बसों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को अलग-अलग विधानसभाओं से कार्यक्रम स्थल के लिए भेजा गया। इस पूरे आयोजन का नेतृत्व भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल द्वारा किया गया।
मुरादनगर विधानसभा के विधायक Ajit Pal Tyagi ने सभी बसों का पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर स्वागत एवं अभिनंदन किया तथा कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए सभी को जेवर की ओर रवाना किया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से संयोजक नामित पार्षद प्रदीप चौधरी , बस प्रमुख कपिल वशिष्ठ, अशोक चांदीवाल, कौशल तेवतिया, मनोज तेवतिया, मनोज वर्मा, भागीरथ सिंह रावत, अनिल माथुर, अजय वर्मा, हरेंद्र चौधरी, प्रदीप योगी, दीपक अरोड़ा, दीप नगर, नरेंद्र चौधरी, जवाहर सिंह, ईशांत चौधरी, अमित कौशिक, राहुल राणा, आदित्य कुमार, हिमांशु, खेटेश्वर राणा, आयुष चौधरी, अमन कुमार, विकास लाला, चिकू, निर्मल कुमार, राम बहादुर, हरी शंकर सहित अनेक कार्यकर्ता बसों के साथ कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हुए।
कार्यकर्ताओं में कार्यक्रम को लेकर भारी उत्साह एवं जोश देखने को मिला। सभी ने इसे ऐतिहासिक अवसर बताते हुए अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया।



