लेटेस्टशहर

सत्यम ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस में दीक्षांत समारोह का भव्य आयोजन

नोएडा। सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट,स्कूल आफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन और सत्यम कॉलेज आॅफ एजुकेशन की वर्ष 2022 की सफलता प्राप्त स्नातक और स्नातकोत्तर छात्राओं का दीक्षांत समारोह सेक्टर 62 स्थित सत्यम ग्रुप आॅफ इंस्टीट्यूशंस के प्रांगण में भव्य रुप से आयोजित गया। इसमें बी. एड की 40, डिजाइन की 42 और मास मीडिया के 18 छात्राओं को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। बी.एड में दीपाली वर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। फैशन डिजाइन में आदिति, टैक्सटाइल डिजाइन में अनुष्का झा, पीजी डीएफडी में चंदा और बीए मास मीडिया में अंजलि कश्यप ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
दीक्षांत समारोह की मुख्य अतिथि एसएन डीटी वीमंस यूनिवर्सिटी, मुंबई की सह कुलपति डॉ. रूबी ओझा थीं। समारोह में सत्यम ग्रुप आॅफ इंस्टीट्यूशंस की चेयरपर्सन स्नेह सिंह, सचिव प्रदीप गुप्ता, एसएफआई की प्रिंसिपल डा. वंदना जागलान, वाईस प्रिंसिपल डा. नीतू मल्होत्रा, एससीई की प्रिंसिपल डा. बिनीता अग्रवाल, एचओडी एकेडमिक्स नेहा अग्रवाल हेड, इंडस्ट्री एंड आई क्यू ए सी कोर्डिनेटर मिस प्रीति गोयल, मास मिडिया विभाग के डीन प्रो. मुनव्वर आलम, प्रोग्राम हेड प्रियंका सरकार, छात्राओं के अभिभावक एवं अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं ट्रस्टी द्वारा दीप प्रज्जवलन एवं एसएनडीटी प्रेयर से हुआ। तदोपरांत एससीई और एसएफआई की प्रिंसिपलस द्वारा स्वागत भाषण एवं वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुतीकरण किया गया। मुख्य अतिथि के संबोधन के बाद बी.एड, बी डिजाइन, पीजी डिप्लोमा तथा बीए मास मीडिया के सर्टिफिकेट वितरित किए। समारोह के दौरान अर्न वाइल यू लर्न स्कीम के तहत अनन्या, शुभ्रा, श्रेया, अंशिका, आकांशा, महक ,आस्था, गुरसिमरन और वैष्णवी इत्यादि छात्राओं को सर्टिफिकेट प्रदान और नगद पुरस्कार से नवाजा गया। डा. नीतू मल्होत्रा और मिस प्रीति गोयल ने धन्यवाद ज्ञापन से कार्यक्रम का समापन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button