लेटेस्टशहर

टीबी रोगियों को प्रदेश में सबसे अधिक पोष्टिक आहार किट बांटने पर राज्यपाल ने डा. पीएन अरोड़ा को किया सम्मानित

गाजियाबाद। यशोदा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, कौशांबी, गाजियाबाद के सीएमडी डॉ. पी एन अरोड़ा को रविवार 17 सितम्बर, 2023 को राजभवन लखनऊ में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल द्वारा ट्यूबरक्लोसिस की सर्वाधिक किट, टीबी के मरीजों को उपलब्ध कराकर प्रदेश में अव्वल रहने पर स्मृति चिन्ह एवं सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान (पीएमटीबीएमबीए) के अंतर्गत विगत एक वर्ष से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा समुदाय को आगे आने और टीबी रोगियों एवं उनके परिवारों को अधिक पोषण, जांच और व्यवसायिक सहायता प्रदान करने, टीबी उन्मूलन आंदोलन में समुदाय में स्वामित्व की भावना पैदा करने के लिए मुहिम चलायी जा रही है। इस अवसर पर प्रदेश के मुख्य सचिव स्वास्थ्य एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। यशोदा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, कौशांबी, गाजियाबाद के सीएमडी डॉ. पीएन अरोड़ा के नेतृत्व में इस मुहिम आगे बढ़ाने का कार्य किया गया। आयुष्मान भव: अभियान में निक्षय मित्रों को 17 सितम्बर, 2023 को लखनऊ में राज्यपाल द्वारा उन्हें उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा ट्यूबरक्लोसिस किट, टीबी मरीजों को उपलब्ध कराने हेतु प्रथम स्थान पर आने हेतु सम्मानित किया गया। डॉक्टर अरोड़ा ने कहा कि इस पुरस्कार से यशोदा परिवार अभिभूत है और समाज के प्रति अपने उत्तरदायित्व एवं सामाजिक जिम्मेदारी को और अच्छे से निभाने का हौसला प्रदान करने वाला है। 17 सितंबर को जिन 10 संस्थाओं को सम्मानित किया गया उनमें यशोदा हॉस्पिटल, कौशांबी प्रदेश में सबसे ज्यादा 4142 मुफ्त टीबी किट बांटकर प्रदेश में अव्वल रहा है। डॉ. अरोड़ा ने बताया कि यशोदा हॉस्पिटल, कौशांबी ने गाजियाबाद के 5100 से ज्यादा टीबी मरीजों को पुष्टाहार हेतु गोद लिया हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button