राजनीतिलेटेस्टशहर

गोपाल अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं के साथ अजीतपाल त्यागी को दी बधाई

गाजियाबाद। मुरादनगर विधानसभा सीट से एक बार फिर अजीतपाल त्यागी को भाजपा ने टिकट देकर मैदान में उतारा है। अजीतपाल त्यागी को फिर से प्रत्याशी बनाए जाने पर उन्हें शुभकामनाएं देने वालों को उनके राजनगर स्थित आवास पर तांता लगा हुआ है। भाजपा के महानगर महामंत्री गोपाल अग्रवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अजीतपाल त्यागी को बुके देकर उन्हें शुभकामना एवं बधाई दी। बधाई देने वालों में व्यापार प्रकोष्ठ के संयोजक प्रमोद गोयल, अल्पसंख्यक मोर्चा शहर मंडल मुरादनगर अध्यक्ष अमित जैन, युवा मोर्चा शहर मंडल मुरादनगर अध्यक्ष दीपक शर्मा, युवा मोर्चा शहर मंडल महामंत्री दीपक गर्ग, युवा मोर्चा शहर मंडल मुरादनगर मंत्री सुधीर गोयल, युवा मोर्चा शहर मंडल मुरादनगर कोषाध्यक्ष मनोज गुप्ता, युवा मोर्चा शहर मंडल मुरादनगर मंत्री सोनू सक्सेना एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button