शहर

गिरिराज राजस्थान रॉयल्स 68 रन से जीता

गाजियाबाद। गिरिराज राजस्थान रॉयल्स ने गिरिराज आईपीएल टी 20 में गिरिराज कोलकाता नाइट राइडर्स को 68 रन से पीट दिया। सात रन देकर चार विकेट लेने वाले शिवांस सिंह मैन आॅफ द मैच रहे। गिरिराज क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मैच में टॉस जीतकर गिरिराज राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी की व 20 ओवर में छह विकेट पर 185 रन का स्कोर खडा किया। पवन बजरंगी ने नाबाद 40 रन व नावेद चौधरी ने 40 रन बनाए। घनश्याम शर्मा ने 32 रन व जावेद अली ने 24 रन का योगदान दिया। तुषार ने 37 रन पर दो विकेट लिए। 186 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए गिरिराज कोलकाता नाइट राइडर्स 14ण्4 ओवर में 117 रन बनाकर आउट हो गया। नरेश कुमार कसाना ने 30 गेंद पर शानदार 70 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में छह छक्के व छह चौके लगाए। शिवांस सिंह ने चार ओवर में सात रन देकर चार विकेट व राहुल शर्मा ने चार ओवर में 38 रन देकर तीन विकेट लिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button