लेटेस्टशहर

गाजियाबाद की राखी ले रही हैं मिसेज इंडिया प्रतियोगिता में भाग

गाजियाबाद। गृह लक्ष्मी मासिक पत्रिका द्वारा आयोजित किए जा रहे मिसेज इंडिया 2022 प्रतियोगिता में गाजियाबाद की राखी भी भाग ले रही हैं। राखी पत्रकारिता क्षेत्र से जुड़ी हैं और कई टीवी चैनल पर समाचार वाचिका का काम भी कर चुकी हैं। इसके अलावा वो कई सामाजिक गतिविधियों में भी शामिल हैं। इन दिनों वो अवसाद रोग से ग्रस्त पीड़ितों को परामर्श देकर उनका निशुल्क उपचार करने का काम भी कर रही हैं। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रतिभागियों के पक्ष में आनलाइन समर्थन लिया जा रहा है राखी ने अपने सभी मित्रों, परिचितों और गाजियाबाद जिले के निवासियों से अपील की है कि वो उनके समर्थन में अधिक से अधिक वोट देकर उन्हें इस प्रतियोगिता में आगे बढ़ने और सफल होने में मदद करें। राखी गाजियाबाद की ही मूल निवासी हैं, पूर्व में वे हिन्ट मीडिया से भी जुड़ी रही हैं। इस प्रतियोगिता में वोट भेजने की अंतिम तिथि आठ अप्रैल 2022 है। उन्हें वोट देने के लिए फेसबुक पर जो लिंक दिया गया है वो यहां संलग्न किया जा रहा है। https://fb.watch/bzbbF_aX3a/, https://youtu.be/M_UHyJhRlAQ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button