उत्तर प्रदेशगाजियाबाद
गाजियाबाद के प्रशिक्षु सिपाही ने फिरोजाबाद पुलिस लाइंस में की आत्महत्या

गाजियाबाद। विजयनगर क्षेत्र के प्रताप विहार निवासी एक प्रशिक्षु सिपाही ने फिरोजाबाद पुलिस लाइन में बैरक की तीसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद प्रशिक्षु सिपाहियों ने खूब हंगामा भी किया।
पुलिस लाइन में बुधवार सुबह आठ बजे प्रशिक्षु सिपाही ने तीन मंजिला बैरक से कूद कर जान दे दी। चर्चा है कि उसने पुलिस लाइन में अव्यवस्था एवं प्रशिक्षकों के दुर्व्यवहार से आहत होकर ये कदम उठाया। सिपाही का नाम तरुण कुमार निवासी एम-17, प्रताप विहार सेक्टर 12, गाजियाबाद बताया गया है। इस घटना के बाद प्रशिक्षु सिपाहियों ने काफी देर हंगामा किया। जिसके कारण पुलिस लाइन का गेट सुबह से बंद है। किसी भी बाहरी व्यक्ति को प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। एसएसपी सौरभ दीक्षित का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।



