गाजियाबाद

28 सितंबर को दिल के लिए दौड़ेगा गाजियाबाद, यशोदा मेडिसिटी कर रहा है हाफ मैराथन रन फॉर योर हार्ट

गाजियाबाद। विश्व हृदय दिवस से पहले यशोदा मेडीसिटी ने यशोदा हाफ मैराथन 3.0- रन फॉर योर हार्ट के तीसरे संस्करण का भव्य अनावरण किया। इस अवसर पर इस साल के मैराथन का लोगो, टी-शर्ट और मेडल पेश किए गए। मैराथन रविवार, 28 सितंबर सुबह 5:30 बजे यशोदा मेडीसिटी से शुरू होगी और यह एलीवेटेड रोड तथा राज नगर एक्सटेंशन से होकर यशोदा मेडीसिटी पर समाप्त होगी। इस मैराथन का उद्देश्य हृदय स्वास्थ्य और सक्रिय जीवनशैली के महत्व के प्रति लोगों को जागरूक करना है और इसमें चार श्रेणियों 21.1 किलोमीटर, 10 किलोमीटर, 5 किलोमीटर और 3 किलोमीटर में प्रतिभागियों को शामिल होने का अवसर मिलेगा। इस अनावरण समारोह में कई गणमान्य व्यक्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इसमें प्रमुख रूप से दीपक अग्रवाल, आईएएस और प्रबंध निदेशक, नाफेड, आईएएस और मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल, नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक, आईपीएस और उप पुलिस आयुक्त ट्रांस-हिंडन निमिष पाटिल, जीडीए उपाध्यक्ष अतुल वत्स थे। सभी अधिकारियों ने यशोदा मेडीसिटी की नेतृत्व टीम के साथ मिलकर इस वर्ष के मैराथन का अनावरण किया। उनकी उपस्थिति ने इस सामुदायिक पहल की अहमियत और इसके व्यापक प्रभाव को रेखांकित किया। यशोदा मेडीसिटी चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. पी. एन. अरोड़ा ने कहा कि स्वास्थ्य ही असली संपत्ति है और हृदय रोगों के मामलों में निरंतर वृद्धि चिंता का विषय है। उन्होंने बताया कि ‘रन फॉर योर हार्ट’ अभियान लोगों को जागरूक करने और रोजाना कम से कम तीस मिनट की शारीरिक गतिविधि के लिए प्रेरित करता है। यह मैराथन न केवल सामुदायिक सहभागिता का अवसर है, बल्कि फिटनेस का उत्सव भी है, जिसमें हर उम्र के लोग अपने हृदय स्वास्थ्य को मजबूत करने के लिए भाग ले सकते हैं। यशोदा मेडीसिटी एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर शुभांग अरोड़ा ने कहा कि हृदय के लिए दौड़ना जीवन के लिए जरूरी है। इस पहल के माध्यम से लोगों को सरल
लेकिन प्रभावशाली कदम उठाने के लिए प्रेरित किया जाता है। यह अभियान समुदाय को एक साथ लाने और स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने का भी संदेश देता है। आईएएस दीपक अग्रवाल ने कहा कि इस तरह के
कार्यक्रम सामुदायिक स्वास्थ्य और जागरूकता को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। नगर आयुक्त
विक्रमादित्य सिंह मलिक ने कहा कि यह पहल शहर में सक्रिय और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देती है, जबकि उप पुलिस आयुक्त निमिष पाटिल ने बताया कि इस तरह के आयोजन सुरक्षा, सहभागिता और सामूहिक गतिविधियों के महत्व को भी दर्शाते हैं। इस वर्ष की मैराथन में तीन हजार से अधिक प्रतिभागियों के शामिल होने की उम्मीद है। अनावरण के बाद यशोदा मेडिसिटी की कार्डियोलॉजिस्ट टीम ने पैनल चर्चा का आयोजन किया, जिसमें उन्होंने हृदय स्वास्थ्य, निवारक देखभाल और सभी उम्र वर्गों में बढ़ रहे हृदय रोगों पर विस्तार से चर्चा की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button