गाजियाबाद

10वीं उत्तर प्रदेश पैरा एथलेटिक एवं पैरा पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में गाजियाबाद के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

गाजियाबाद। 20 एवं 21 दिसंबर को 10वीं उत्तर प्रदेश पैरा एथलेटिक एवं पैरा पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप का भव्य आयोजन बी.एल. ग्राउंड, बरेली में किया गया। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता का आयोजन उत्तर प्रदेश पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में किया गया, जिसमें उत्तर प्रदेश के लगभग 30 जिलों से करीब 400 पैरा खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में गाजियाबाद के खिलाड़ियों ने बालक एवं प्रतिभागी वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया। खिलाड़ियों ने अपनी कड़ी मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास के बल पर विभिन्न कैटेगरीज में पदक जीतकर यह सिद्ध किया कि सीमाएँ केवल सोच में होती हैं।
यह ऐतिहासिक सफलता मुख्य विकास अधिकारी, गाजियाबाद अभिनव गोपाल के मार्गदर्शन एवं पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन, गाजियाबाद के चेयरमैन सत्य यादव के नेतृत्व के बिना संभव नहीं थी। इस उपलब्धि में संगठन की पूरी टीम का विशेष योगदान रहा, जिसमें अध्यक्ष: अर्जुन वीरवाल, सचिव मोनू कुमार, संयुक्त सचिव राजेंद्र यादव, डीएसओ गाजियाबाद अभिषेक, खिलाड़ियों के कोच: पुनीत पाल प्रमुख रूप से रहे। उत्तर प्रदेश पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन को सशक्त समर्थन प्रदान करने के लिए जे.पी. सिंह (चेयरमैन, पैरा पावरलिफ्टिंग इंडिया) एवं बी.एल. एग्रो इंडस्ट्री का विशेष आभार, जिन्होंने एक मजबूत स्तंभ के रूप में खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया उनका भी विशेष आभार व्यक्त किया गया। यह सफलता केवल पदकों की नहीं, बल्कि हौसले, संघर्ष और आत्मविश्वास की जीत है। गाजियाबाद के पैरा खिलाड़ियों ने यह सिद्ध कर दिया कि सही मार्गदर्शन और अवसर मिलने पर वे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देश का नाम रोशन कर सकते हैं।

पदक विजेता खिलाड़ी एवं प्रदर्शन

चिराग त्यागी (टी-12)
400 मीटर – स्वर्ण
100 मीटर – स्वर्ण
लॉन्ग जंप – स्वर्ण

यश (टी-13)
400 मीटर झ्र स्वर्ण
100 मीटर झ्र स्वर्ण
लॉन्ग जंप झ्र स्वर्ण

मौजाहिद खान (टी13)
5000 मीटर – स्वर्ण
1500 मीटर -स्वर्ण
शॉटपुट -स्वर्ण

प्रदीप यादव (एफ54)
शॉटपुट -स्वर्ण
जैवलिन थ्रो – स्वर्ण

विकास (एफ46)
शॉटपुट – स्वर्ण

समीर (एफ 45)
1500 मीटर झ्र रजत

शांतनु कुमार चौधरी (एफ 45)
1500 मीटर – कांस्य

दीपक कुमार (एफ 51)
क्लब थ्रो – रजत
डिस्कस थ्रो -रजत

?? संदीप पंचाल (एफ 57)
जैवलिन थ्रो- रजत

?? शोभित कौशिक (एफ 37)
डिस्कस थ्रो – रजत

इज्जाजुद्दीन (एफ 39)
शॉटपुट – रजत

आरिफ (एफ 57)
पावरलिफ्टिंग – रजत

नितिन रावत (एफ 47)
लॉन्ग जंप -कांस्य

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button