ग्राम शाहपुर बम्हैटा में गाजियाबाद विकास प्राधिकरण की बड़ी कार्यवाही, 18 दुकानों को किया गया ध्वस्त

गाजियाबाद। जीडीए उपाध्यक्ष के अवैध निर्माण/अवैध कालोनियों के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने के निर्देशों के क्रम में बुधवार को प्रभारी प्रवर्तन जोन-5 के नेतृत्व में श्री लीला धर आदि द्वारा खसरा संख्या 735,736 ग्राम शाहपुर बम्हैटा गाजियाबाद में लगभग 400 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में बनाई गयी 18 अवैध दुकानों को 3 जेसीबी की मदद से ध्वस्त किया गया । उक्त कार्यवाही में प्रवर्तन जोन 5 का समस्त स्टाफ स्थल पर मौजूद रहा । ध्वस्तीकरण की कार्यवाही के समय स्थानीय विकासकर्ताओ, निर्माणकर्तार्ओं द्वारा काफी विरोध किया गया, परन्तु प्राधिकरण पुलिस बल द्वारा उन्हे नियन्त्रित कर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही जारी रखी गयी। मौके पर उपस्थित लोगों से यह अपील की गयी कि अनाधिकृत रूप से विकसित की जा रही कालोनी में भूखण्डों का क्रय, विक्रय न करें। स्थल पर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही के समय अधिशासी अभियन्ता, सहायक अभियन्ता, अवर अभियन्तागण एवं समस्त सुपरवाईजर/मेट, स्थानीय पुलिस बल तथा प्राधिकरण पुलिस बल उपस्थित रहा।



