लेटेस्टशहर

जनरल रावत ने देश व सेना के लिए अद्वितीय योगदान दिया: पीएन अरोड़ा

गाजियाबाद। वरिष्ठ समाजसेवी एवं यशोदा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल कौशांबी के प्रबंध निदेशक डॉ. पीएन अरोड़ा ने अपने शोक संदेश में कहा है कि चीफ आफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी व अन्य सेना के जवानों की की अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण हेलीकॉप्टर दुर्घटना में आकस्मिक निधन से गहरा आघात पहुंचा है और उन्होंने उनके शोक संतृप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है। डॉ. अरोड़ा ने कहा कि जनरल बिपिन रावत ने देश की सेना के लिए अद्वितीय योगदान दिया और यह एक अभूतपूर्व त्रासदी है और इस हेलीकॉप्टर दुर्घटना में जान गंवाने वाले अन्य सभी लोगों के प्रति भी उन्होंने हार्दिक संवेदना प्रकट की। उन्होंने कहा कि उनका असामयिक निधन हमारे देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button