कनावनी में अवैध निर्माण पर चला जीडीए का बुलडोजर

गाजियाबाद। जीडीए उपाध्यक्ष के निर्देशों के क्रम में अवैध निर्माण/अतिक्रमण/अवैध कब्जे के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही लगातार जारी एवं प्रभारी प्रवर्तन जोन-06 के नेतृत्व में मंगलवार को इंदिरापुरम योजना के अन्तर्गत खसरा संख्या-562, ग्राम कनावनी डूबक्षेत्र पुस्ता रोड़, इंदिरापुरम गाजियाबाद पर निर्माणकर्ता राजेन्द्र नागर द्वारा अवैध रूप से कराये गये निर्माण पर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गई। ध्वस्तीकरण की कार्यवाही के दौरान अवैध निर्माणकर्ताओं द्वारा भारी विरोध प्रकट किया गया, लेकिन पुलिस व प्राधिकरण प्रवर्तन दस्ते की प्रभावी कार्यवाही के द्वारा नियन्त्रित करते हुए ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गई। प्रभारी अधिकारी प्रवर्तन जोन-06 द्वारा लोगो को सख्त निर्देश दिये गये कि बिना अनुमति प्राप्त किये गये किसी भी निर्माण को बक्शा नहीं जायेगा। उपरोक्त अनाधिकृत रूप से किये गये निर्माण के विरूद्ध सहायक अभियन्ता, अवर अभियन्ता एवं प्रवर्तन जोन-6 के समस्त स्टाफ, प्राधिकरण पुलिस बल व प्राधिकरण प्रवर्तन दस्ते की उपस्थिति में ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गयी। आगामी माह में भी ध्वस्तीकरण/सील की कार्यवाही किये जाने का अभियान जारी रहेगा।



