उत्तर प्रदेशगाजियाबाद

मोदीनगर में अवैध कालोनियों पर गरजा जीडीए का बुल्डोजर, 3 ओयो होटल भी किये गये सील

गाजियाबाद। जीडीए उपाध्यक्ष के अवैध निर्माण/अवैध कालोनियों के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने के निर्देशों के क्रम में प्रभारी प्रर्वतन जोन-2 के नेतृत्व में मोदीनगर क्षेत्र के खसरा संख्या-160 मौहम्मदपुर रोड़ सीकरी कला मोदीनगर के लगभग 8000 वर्ग0 मी0 क्षेत्रफल में रामनाथ, राजकुमार, रामपाल, राजू त्यागी व अनुज शर्मा द्वारा अनाधिकृत अवैध कालोनी काटी जा रही है। जिसमें बाउण्ड्रीवाल मिट्टी भराव का कार्य किया जा रहा है। अवैध निर्माणकतों द्वारा मौके पर कोई स्वीकृत मानचित्र/तलपट एवं भूस्वामित्व का अभिलेख नही दिखाए गये, मोदीनगर, गाजियाबाद के खसरा संख्या-239 सहरावत फार्म वाली सड़क पर अबूपुर रोड रजवाहे, मोदीनगर पर लगभग 10 बीघा क्षेत्रफल में संजय, योगेन्द्र, अनिल पुत्रगण चमन सिंह व मनोज एवं बबलू चौधरी, ग्राम सादाबाद जखेबा, परगना जलालाबाद (अबूपुर), सड़क पर गिट्टी डालने का कार्य किया जा रहा था। उपरोक्त क्षेत्र में कालोनाईजर द्वारा बनाई जा रही सड़कें, बाउण्ड्रीवाल, साईट आफिस को ध्वस्त कर दिया गया। ध्वस्तीकरण की कार्यवाही के समय स्थानीय विकासकतार्ओं/निर्माणकतार्ओं द्वारा काफी विरोध किया गया, परन्तु प्राधिकरण पुलिस बल द्वारा उन्हे नियन्त्रित कर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही जारी रखी गयी। इसके अतिरिक्त मोदीनगर क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित 3 ओयो होटल को भी सील किया गया है। उक्त कार्यवाही के दौरान सहायक अभियन्ता, अवर अभियन्तागण एवं प्रवर्तन जोन-2 के समस्त स्टाफ, प्राधिकरण पुलिस बल व प्राधिकरण प्रवर्तन दस्ते की उपस्थिति में ध्वस्तीकरण/सील की कार्यवाही सम्पन्न की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button