धौलाना के ग्राम गालन्द में अवैध कालोनी पर चला जीडीए का बुलडोजर

- दस हजार वर्ग गज में काटी जा रही थीं अवैध कालोनी
गाजियाबाद। जीडीए उपाध्यक्ष के अवैध निर्माणों/अवैध कालोनियों पर रोकथाम हेतु कार्यवाही किये जाने के निर्देशों के क्रम में मंगलवार को प्रभारी प्रवर्तन जोन-5 के नेतृत्व में ग्राम गालन्द, धौलाना जिला-हापुड़ के खसरा संख्या-327 व 329 पर सचिन त्यागी व राहुल त्यागी द्वारा लगभग 10 हजार वर्ग गज में विकसित की गयी अवैध कालोनी पर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गयी। ध्वस्तीकरण की कार्यवाही के समय स्थानीय विकासकर्ताओ/निर्माणकर्ताओं द्वारा काफी विरोध किया गया, परन्तु प्राधिकरण पुलिस बल द्वारा उन्हें नियन्त्रित कर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही जारी रखी गयी। प्रभारी अधिकारी प्रवर्तन जोन-5 द्वारा लोगों को सख्त निर्देश दिये गये कि बिना अनुमति किये गये किसी भी निर्माण को बक्शा नहीं जायेगा।
उपरोक्त अनाधिकृत रूप से विकसित की जा रही अनाधिकृत कालोनियों के विरूद्ध सहायक अभियन्ता व अवर अभियन्ता एवं प्रवर्तन जोन-5 के समस्त स्टाफ, प्राधिकरण पुलिस बल व प्राधिकरण प्रवर्तन दस्ते की उपस्थिति में ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गई। आगामी माह में भी ध्वस्तीकरण की कार्यवाही किये जाने का अभियान जारी रहेगा।



