उत्तर प्रदेशगाजियाबाद

मोदीनगर व मुरादनगर क्षेत्र में 49 बीघा में विकसित की जा रही अवैध कालोनियों पर चला जीडीए का बुलडोजर

  • कालोनाइजर के साईट आॅफिस और सड़क को किया ध्वस्त
    गाजियाबाद। जीडीए उपाध्यक्ष द्वारा दिये गये सख्त निर्देशों के क्रम में 2.08.2025 को प्रभारी प्रवर्तन जोन-02 के नेतृत्व में ब्रजवीर सिंह उर्फ बबलू पुनिया पुत्र स्वर्गीय रामपाल सिंह द्वारा राजस्व ग्राम-बिसोखर, तहसील मोदीनगर, गाजियाबाद के खसरा संख्या-18, 17, 4 व 01, पर लगभग 15000 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में, देवेन्द्र, नितिन कुमार, रविन्द्र, सचिन आदि द्वारा राजस्व ग्राम-भिक्कनपुर, मुरादनगर, गाजियाबाद के खसरा संख्यास्-471, 472, 473, पर लगभग 6000 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में, नरेन्द्र, रविन्द्र राजस्व ग्राम-भिक्कनपुर मुरादनगर गाजियाबाद के खसरा संख्यां-407 व 408, पर लगभग 10000 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में एवं श्रीमती हेमलता पत्नी नरेन्द्र गर्ग एवं योगेश शर्मा, दिनेश शर्मा आदि द्वारा राजस्व ग्राम-भिक्कनपुर, दुहाई, मुरादनगर, गाजियाबाद के खसरा संख्या-475 पर लगभग 18000 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में अवैध रूप से विकसित की जा रही कालोनियों में सड़क, बाउण्ड्रीवॉल, साईट आॅफिस आदि को ध्वस्त कर दिया गया है। ध्वस्तीकरण की कार्यवाही के दौरान अवैध निर्माणकर्ताओं द्वारा भारी विरोध प्रकट किया गया, लेकिन पुलिस व प्राधिकरण प्रवर्तन दस्ते की प्रभावी कार्यवाही के द्वारा नियन्त्रित करते हुए ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गई। प्रभारी प्रवर्तन जोन-2 द्वारा लोगो को सख्त निर्देश दिये गये कि बिना अनुमति प्राप्त किये गये किसी भी निर्माण को बक्शा नही जायेगा। उपरोक्त अनाधिकृत रूप से किये गये निर्माण के विरूद्ध सहायक अभियन्ता, अवर अभियन्तागण एवं प्रवर्तन जोन-2 के समस्त स्टाफ, प्राधिकरण पुलिस बल व प्राधिकरण प्रवर्तन दस्ते की उपस्थिति में ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गयी। आगामी माह में भी ध्वस्तीकरण/सील की कार्यवाही किये जाने का अभियान जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button