ग्राम-दुहाई व सीकरी खुर्द में 23 बीघा में विकसित की जा रही अवैध कालोनियों पर चला जीडीए का बुलडोजर

गाजियाबाद। जीडीए का अवैध कालोनियों के खिलाफ अभियान जारी है। 27.08.2025 को प्रभारी प्रवर्तन जोन-02 के नेतृत्व में चत्रेश, यतेन्द्र द्वारा ग्राम-दुहाई, मुरादनगर के खसरा संख्या-176, पर लगभग 9000 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में, विजय चौधरी दुहाई, मुरादनगर, के खसरा संख्या-105 पर लगभग 4000 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में, विक्रम सिंह, विपिन कुमार व संजीव कुमार द्वारा ग्राम-सीकरी खुर्द, निकट संजीवनी स्टेट कालोनी के पास, मोदीनगर के खसरा संख्या-835 पर लगभग 10000 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में, अवैध प्लाटिंग हेतु सड़क पर टाईल्स लगाने का कार्य पूर्व में किया गया है। उपरोक्त अवैध कालोनी में कालोनाईजर द्वारा बनायी गई सड़क, बाउन्ड्रीवॉल, साईट आॅफिस, आदि को ध्वस्त कर दिया गया, ध्वस्तीकरण की कार्यवाही के दौरान अवैध निर्माणकर्तार्ओं द्वारा भारी विरोध प्रकट किया गया, लेकिन पुलिस व प्राधिकरण प्रवर्तन दस्ते की प्रभावी कार्यवाही के द्वारा नियन्त्रित करते हुए ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गई। प्रभारी प्रवर्तन जोन-2 द्वारा लोगों को सख्त निर्देश दिये गये कि बिना अनुमति प्राप्त किये गये किसी भी निर्माण को बक्शा नहीं जायेगा। उपरोक्त अनाधिकृत रूप से किये गये निर्माण के विरूद्ध सहायक अभियन्ता, अवर अभियन्तागण एवं प्रवर्तन जोन-2 के समस्त स्टाफ, प्राधिकरण पुलिस बल व प्राधिकरण प्रवर्तन दस्ते की उपस्थिति में ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गयी। आगामी माह में भी ध्वस्तीकरण/सील की कार्यवाही किये जाने का अभियान जारी रहेगा।



