डासना में चला जीडीए का बुल्डोजर, 18 हजार वर्ग मीटर में की गई तोड़फोड़

गाजियाबाद। जीडीए के प्रभारी प्रवर्तन जोन-5 के नेतृत्व में वाद संख्या-जी.डी.ए./ए.एन.आई./2023/0002591 में वादी मलखान सिंह व बबलू द्वारा ग्राम-डासना, गाजियाबाद पर 18000.00 वर्ग मीटर क्षेत्र में रेडीमेड पिलर्स व बाउण्ड्रीवाल स्थल पर लगाते हुए लगभग 8.0 फीट ऊँची दीवार के ध्वस्तीकरण आदेश के अनुपालन में एवं वाद संख्या-जी.डी.ए./ए.एन.आई./2025/0004228 वादी मौ0 रफीक, शरीफ, मोमीन पुत्रगण ननवों आदि द्वारा खसरा संख्या-3776, ग्राम डासना, गाजियाबाद पर लगभग 3500.00 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में कमरों एवं स्वीमिंग पूल के निर्माण पर पारित ध्वस्तीकरण आदेश के अनुपालन में ध्वस्तीकरण की कार्यवाही सम्पादित की गयी, उक्त कार्यवाही के दौरान अवैध निर्माणकर्ताओं द्वारा भारी विरोध प्रकट किया गया, लेकिन पुलिस व प्राधिकरण प्रवर्तन दस्ते की प्रभावी कार्यवाही के द्वारा नियन्त्रित करते हुए ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गई। प्रभारी प्रवर्तन जोन-5 द्वारा लोगों को सख्त निर्देश दिये गये कि बिना अनुमति प्राप्त किये गये किसी भी निर्माण को बक्शा नहीं जायेगा। उपरोक्त अनाधिकृत रूप से किये गये निर्माण के विरूद्ध सहायक अभियन्ता, अवर अभियन्तागण एवं प्रवर्तन जोन-5 के समस्त स्टाफ, प्राधिकरण पुलिस बल व प्राधिकरण प्रवर्तन दस्ते की उपस्थिति में ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गयी। आगामी माह में भी ध्वस्तीकरण/सील की कार्यवाही किये जाने का अभियान जारी रहेगा।



