उत्तर प्रदेशगाजियाबाद
राजस्व ग्राम मोरटी में करीब 7 हजार वर्ग मीटर में काटी जा रही अवैध कालोनी में जीडीए ने चलाया बुल्डोजर

- प्राधिकरण ने दी चेतावनी पुन: अनाधिकृत कालोनी पर कार्य प्रारम्भ करने पर पुलिस में दर्ज करायी जाएगी एफआईआर
गाजियाबाद। जीडीए उपाध्यक्ष द्वारा दिए गए सख्त निर्देशों के क्रम में 28.06.2025 को प्रभारी प्रवर्तन 1 के नेतृत्व में राजस्व ग्राम मोरटी के खसरा नंबर 352 की एक हजार वर्ग मीटर एवं खसरा संख्या 175, 176 की करीब छह हजार वर्ग मीटर जमीन पर कालोनाइजर के द्वारा विकसित की जा रही अनाधिकृत कालोनी में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई करते हुए निर्मित सड़क तथा प्लाटिंग के लिए किए गए डिमार्केशन को प्रवर्तन जोन-1 के समस्त स्टाफ व प्राधिकरण पुलिस बल की सहायता से अवैध निर्माण/अतिक्रमण को ध्वस्त किया गया। इस दौरान कुछ लोगों के द्वारा प्राधिकरण की कार्रवाई का विरोध किया गया, उन्हें स्थानीय पुलिस बल के सहयोग से खदेड़ दिया गया। इस दौरान लोगों को सलाह दी गई कि कालोनाइजर के द्वारा काटी जाने वाली कालोनियों में क्रय विक्रय न करें, अन्यथा प्राधिकरण की कार्रवाई के दौरान होने वाले नुकसान के लिए वह खुद जिम्मेदार होंगे। अवैध निर्माणों के विरूद ध्वस्तीकरण/सील की कार्यवाही इसी प्रकार आगे भी जारी रहेगी।



