गाजियाबाद
ग्राम-पिपलेहड़ा में 20 हजार वर्ग मीटर क्षेत्रफल में अवैध कालोनी को जीडीए ने किया ध्वस्त

- सेवियर ग्रिनाईल के सामने से अवैध अतिक्रमण को हटाते हुये की गई सीलिंग की कार्यवाही
गाजियाबाद। जीडीए द्वारा जोन-05 के नेतृत्व में वाद संख्या-जी.डी.ए./अ.नी./2025/0004238 वादी हाजी रफीक व जुल्फिकार पुत्रगण आदि द्वारा मदरसा के सामने ईदगाह रोड ग्राम पिपलेहडा में लगभग 20,000 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में निर्मित अवैध कालोनी में मिट्टी भराव कर कच्ची सड़के एवं आॅफिस के विरूद्ध पारित ध्वस्तीकरण आदेश के अनुपालन में ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गयी, वाद संख्या-जी.डी.ए./अ.नी./2024/0002699 वादी मनोज राठी पुत्र जी.पी. सिंह द्वारा अंग्रेजी शराब ठेका व 7 स्टार हॉटल के बीच में एन.एच.-24 र्ग्राम महरौली गाजियाबाद पर किये गये अवैध निर्माण को पारित सीलिंग ओदश दिनांक 12.03.2024 के अनुपालन में सीलिंग की कार्यवाही सम्पादित की गई एवं क्रासिंग रिपब्लिक स्थित सेवियर ग्रिनाईल की सड़क से अवैध अतिक्रमण को हटाया गया, उक्त कार्यवाही के दौरान अवैध निर्माणकतार्ओं द्वारा भारी विरोध प्रकट किया गया, लेकिन पुलिस व प्राधिकरण प्रवर्तन दस्ते की प्रभावी कार्यवाही के द्वारा नियन्त्रित करते हुए ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गई। प्रभारी प्रवर्तन जोन-5 द्वारा लोगो को सख्त निर्देश दिये गये कि बिना अनुमति प्राप्त किये गये किसी भी निर्माण को बक्शा नही जायेगा। उपरोक्त अनाधिकृत रूप से किये गये निर्माण के विरूद्ध सहायक अभियन्ता, अवर अभियन्तागण एवं प्रवर्तन जोन-5 के समस्त स्टाफ, प्राधिकरण पुलिस बल व प्राधिकरण प्रवर्तन दस्ते की उपस्थिति में ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गयी। आगामी माह में भी ध्वस्तीकरण/सील की कार्यवाही किये जाने का अभियान जारी रहेगा।



