मोदीनगर के याकूतपुर एवं बेगमाबाद में काटी जा रही 3 अवैध कालोनियों पर जीडीए ने चलाया बुल्डोजर

गाजियाबाद। जीडीए उपाध्यक्ष के अवैध निर्माण/अवैध कालोनियों के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने के निर्देर्शों के क्रम में प्रभारी प्रर्वतन जोन-2 के नेतृतव में मोदीनगर क्षेत्र में बृजेश कुमार नेहरा तथा अनूप सिंह, अनीता , कृष्णपाल एवं रविन्द्र सिंह, गौरव नेहरा, देवेंद्र सिंह, राजपाल, धीरज पाल, संदीप चौधरी द्वारा राजस्व ग्राम-याकूतपुर मावी, निवाड़ी रोड़, मोदीनगर, खसरा संख्या-85 पर लगभग 7000 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में अवैध कॉलोनी विकसित करने के लिये सड़के, मिटटी भराई एवं बिजली के खंभे तथा साईट आॅफिस बनाने के लिये नीव बनाने का कार्य, ओमपाल सिंह ग्राम-बेगमाबाद बुदाना, निवाडी रोड़ मोदीनगर पर लगभग 4000 वर्ग0 मी0 पर भूमि में सड़के बनाने हेतु मिटटी का कार्य एवं भूखण्डों के सीमांकन हेतु ब्रिक लाईनिंग का कार्य एवं रूकनपाल व सतपाल, हरेन्द्र, वीरेन्द्र, देवेन्द्र व अन्य के द्वारा ग्राम-बेगमाबाद बुदाना, निवाड़ी रोड़ मोदीनगर के खसरा संख्या-163 पर लगभग 8000 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में मिट्टी भराई एवं प्लॉट के सीमांकन हेतु ब्रिक लाईन का कार्य किया जा रहा था। उपरोक्त क्षेत्र में कालोनाईजर द्वारा बनाई जा रही सड़कें, बाउंड्रीवाल, साईट आॅफिस को ध्वस्त कर दिया गया। ध्वस्तीकरण की कार्यवाही के समय स्थानीय विकासकर्ताओं/निर्माणकर्ताओं द्वारा काफी विरोध किया गया, परन्तु प्राधिकरण पुलिस बल द्वारा उन्हे नियन्त्रित कर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही जारी रखी गयी। इसके अतिरिक्त निवाड़ी क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित 2 ओयो होटल को भी सील किया गया, प्रभारी प्रवर्तन जोन-2 द्वारा लोगों को सख्त निर्देश दिये गये कि बिना अनुमति किये गये किसी भी निर्माण को बक्शा नहीं जायेगा। उपरोक्त अनाधिकृत रूप से विकसित किये जा रहे निर्मार्णों के विरुद्ध सहायक अभियन्ता, अवर अभियन्तागण एवं प्रवर्तन जोन-2 के समस्त स्टाफ, प्राधिकरण पुलिस बल व प्राधिकरण प्रवर्तन दस्ते की उपस्थिति में ध्वस्तीकरण की कार्यवाही सम्पन्न की गई। आगामी माह में भी ध्वस्तीकरण/सील की कार्यवाही किये जाने का अभियान जारी रहेगा।



