लेटेस्टशहर

खोड़ा कॉलोनी में किया गया गणेश चतुर्थी महोत्सव का आयोजन

  • गणपति भगवान से प्रेरणा लेकर हमें माता-पिता की करनी चाहिए सेवा
    गाजियाबाद।
    गणेश चतुर्थी महोत्सव का खोड़ा कालोनी में आयोजन किया गया। भक्तों ने भगवान गणेश जी की मूर्ति पर मोदक, पुष्प, दीप अर्पित किए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोक शिक्षण अभियान ट्रस्ट के संस्थापक व अध्यक्ष राम दुलार यादव, शिक्षाविद, समाजवादी चिन्तक रहे। आयोजन सभी निवासियों के सहयोग से किया गया। पंडित राधाकांत ने मंत्रोच्चार कर मुख्य अतिथि से पूजा-अर्चना का शुभारम्भ कराया। गणपति बप्पा के जोरदार उद्घोष से आसमान गूंज उठा। प्रसाद वितरण के पश्चात शिक्षाविद राम दुलार यादव ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि गणपति महाराज का जन्मदिन है, हमें संकल्प लेना चाहिए कि देवताओं में प्रथम पूजनीय विघ्नहर्ता गणेश जी की जयन्ती पर हम देश, समाज में सद्भाव, भाईचारा, प्रेम और सहयोग का वातावरण बनायेंगे। सामंतवादी, जातिवादी, प्रतिक्रिया वादी ताकतें जो देश में नफरत, असहिष्णुता का वातावरण पैदाकर निजी स्वार्थ और निजी लाभ के लिए काम करती हैं, उनका पर्दाफाश करेंगे। भगवान गणेश को हर शुभ कार्य में प्रथम पूजा करने की परम्परा है, क्योंकि उन्होंने अपने माता-पिता को ही सर्वोपरि माना है। आज हमें भगवान गणपति से प्रेरणा लेकर अपने माता-पिता की सेवा करनी चाहिए तथा उनके दु:ख-दर्द में हमेशा उनके साथ रहना चाहिए, तभी हम भगवान गणेश की जयन्ती मनाने के अधिकारी हो सकते है। मैं इस अवसर पर सभी का हार्दिक आभार व्यक्त करता हूँ कि आप लोग भगवान गणेश की मूर्ति पर फूल, फल अर्पित कर पूजा-अर्चना की, मूर्तिकारों को भी धन्यवाद करता हूँ जिन्होंने मनोहारी मूर्ति का निर्माण किया, इस पूजा से आज देश में कुछ दिनों के लिए ही सही लाखों लोगों को रोजगार मिला, वे आर्थिक रूप से भी लाभान्वित हुए, यह त्यौहार मुख्य रूप से महाराष्ट्र, कर्नाटक तथा दक्षिण भारत में धूमधाम से मनाया जाता है, अब धीरे-धीरे पूरे देश में महोत्सव का रूप ले रहा है। पूजा-अर्चना में नन्दन कुमार, रघुनाथ मुखिया, दिनेश शर्मा, मोनू राय, संजय राय, आशीष, अभिषेक, सचिन, राहुल, विपिन, अमित, प्रमोद, महिलाओं ने भगवान गणेश की जयन्ती पर मंत्रोच्चार किया। महिला उत्थान संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष बिन्दू राय, गीता देवी, सुशीला यादव, रिक्की, इंदु देवी, दीपाली आदि का कार्यक्रम में विशेष सहयोग रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button