लेटेस्टशहरशिक्षा

आईटीएस स्कूल आफ मैनेजमेंट में पीजीडीएम के छात्रों के लिए फ्रेशर पार्टी आयोजित

  • अभिषेक कुमार मिस्टर फ्रेशर एवं रिशिका पांडेय को मिला मिस फ्रेशर का खिताब
    गाजियाबाद।
    मोहननगर स्थित आईटीएस स्कूल आॅफ मैनेजमेंट द्वारा पीजीडीएम (2022 -2024 ) सत्र के नवप्रवेशी छात्रों के लिए फ्रेशर पार्टी ‘आगाज-2022’ का आयोजन संस्थान के चाणक्य आडिटोरियम में किया गया। फ्रेशर पार्टी का शुभारम्भ आईटीएस- द एजुकेशन ग्रुप के निदेशक (पीआर) सुरेन्द्र सूद, संस्थान की निदेशिका डा. तिमिरा शुक्ला, आईटीएस मोहननगर के निदेशक डा. वीएन बाजपेई, निदेशक (यूजी एवं आईटी), डा. सुनील कुमार पांडेय, पीजीडीएम चेयरपर्सन डा. अनुषा अग्रवाल, कॉर्डिनेटर्स डा. विवेक पचौरी एवं प्रो. शिखा अरोड़ा द्वारा दीप प्रज्जवलन के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर सुरेंद्र सूद ने सभी नव प्रवेशी प्रतिभागियों का स्वागत किया एवं सत्र के दौरान श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया। डॉ. तिमिरा शुक्ला ने नवप्रवेशी प्रतिभागियों के उज्जवल भविष्य की कामना की और इसके लिए आवश्यक सभी सुविधाएँ मुहैया कराने का आश्वासन दिया। आईटीएस-द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन डा. आरपी चड्ढा ने प्रतिभागियों के सर्वांगीण विकास की कामना की तथा वाईस चेयरमैन अर्पित चड्ढा ने अपनी प्रसन्नता व्यक्त की और उन्हें शुभकामनाएं दी। सीनियर प्रतिभागियों द्वारा नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया तथा अंत में फैशन शो का आयोजन किया गया और विभिन्न स्तर पर मूल्यांकन के आधार पर अभिषेक कुमार को मिस्टर फ्रेशर एवं रिशिका पांडेय को मिस फ्रेशर का खिताब क्राउन पहनाकर दिया गया। हाईटी के साथ कार्यक्रम की समाप्ति की गयी। सभी छात्र काफी उत्साहित थे एवं एक दूसरे के साथ मिलकर प्रसन्नचित्त थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button