शिक्षा

निट्रा टैक्नीकल कैंपस में फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन, मिस्टर फ्रेशर अर्थ द्विवेदी व मिस फ्रेशर चुनी गई अंबिका यादव

गाजियाबाद। निट्रा टैक्नीकल कैंपस में फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नवागंतुक छात्र छात्रों का द्वितीय वर्ष के छात्रों ने बड़े ही जोर शौर से अभिनन्दन किया। कार्यक्रम की शुरूआत दोपहर 2 बजे निट्रा प्रांगण में हुई, जहाँ द्वितीय वर्ष के छात्रों द्वारा अपने जूनियर्स के लिए रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं जिनमें स्वागत गीत, नृत्य, काव्य पाठ, शायरी और मनोरंजक नाटकों का जीवंत मंचन किया गया जिसने सभी का मन मोह लिया। मंच की सुंदर सजावट और छात्रों का औपचारिक/पारंपरिक परिधान में होने से कार्यक्रम को और भी खास बना गया। मुख्य अतिथि डॉ. एम. एस. परमार, महानिदेशक ने अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में छात्रों को जीवन में उच्च लक्ष्य निर्धारित कर उन्हें पाने की दिशा में निरंतर आगे बढ़ते रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं आप एक नई यात्रा की शुरूआत कर रहे है और आप आत्मनिर्भरता को एक लक्ष्य बना लें, इससे विकसित भारत की संकल्पना साकार होगी।
डॉ.बी के शर्मा, निदेशक ने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की एवं शुभकामनाये प्रेषित की। उन्होंने अनुशासन से लक्ष्य प्राप्ति का मंत्र दिया और साथ ही विद्यार्थियों से आह्वान किया कि आप सभी निट्रा टैक्नीकल कैंपस की शान हैं, इसलिए स्वयं का अपने परिवार का और अपने संस्थान एनटीसी का नाम रोशन करिए। फैकल्टी सदस्यों ने भी विद्यार्थियों के योगदान की सराहना की और उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार रहने का संदेश दिया। इस कार्यक्रम में मि. फ्रेशर अथर्व दिवेदी, मिस फ्रेशर अम्बिका यादव चुने गए और महानिदेशक, निदेशक और संकाय सदस्यों ने पुरस्कृत किया। समारोह का समापन सामूहिक फोटो और रात्रि भोज के साथ संपन्न हुआ। यह आयोजन न केवल छात्रों के लिए बल्कि पूरे संस्थान के लिए एक अविस्मरणीय अनुभव बन गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button