लेटेस्टशहरशिक्षा

आईटीएस में एनएसएस द्वारा नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

गाजियाबाद। दिल्ली मेरठ रोड स्थित आईटीएस इंस्टीट्यूट आफ हेल्थ एंड एलाइड साइंसेज, मुरादनगर द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तहत मरीजों के लिए हार्टफुलनेस मेडिटेशन सेंटर, दुहाई में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे और उन्होंने अपनी परेशानियां बताकर विस्तार पूर्वक जांच कराई। इस शिविर में अब तक दस से 16 मार्च तक आयोजित किए गए शिविर में 250 से अधिक मरीजों का इलाज किया गया। आईटीएस इंस्टीट्यूट आफ हेल्थ एंड एलाइड साइंसेज द्वारा कुशल फिजियोथेरेपिस्ट की टीम को मरीजों के प्रभावी इलाज के लिए शिविर स्थल पर भेजा गया था। आईटीएस इंस्टीट्यूट आॅफ हेल्थ एंड एलाइड साइंसेज के फिजियोथेरेपिस्ट छात्रों ने लोगों को खुद को फिट और स्वस्थ रखने के लिए घर पर किए जाने वाले कुछ सामान्य अभ्यासों का भी प्रदर्शन किया इसी दौरान वृक्षारोपण का भी अभियान चलाया गया। छात्रों ने अध्यापकों के मार्गदर्शन में हार्टफुलनेस मेडिटेशन सेंटर, दुहाई के प्रांगण में वृक्ष लगाये और उनकी देखरेख करने की जिम्मेदारी भी ली।
शिविर का उद्देश्य लोगों के बीच जीवन में व्यायाम के महत्व और फिट और स्वस्थ रहने के बारे में जागरूकता फैलाना भी था।
आईटीएस-द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन आरपी चड्ढा एवं वाईस चेयरमैन अर्पित चड्ढा के मार्गदर्शन में शिविर को सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। उन्नत तकनीकों से बेहतर इलाज के लिए मरीजों को आईटीएस फिजियोथेरेपी ओपीडी में भी भेजा जा रहा है। इस चिकित्सा शिविर में भारी मात्रा में लोगों का नि:शुल्क उपचार प्रदान किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button