लेटेस्टशहर

28वीं सीनियर महिला नेशनल फुटबाल चैंपियनशिप में चार टीमें दिखाएंगी दम

  • 24 नंबवर से तीन दिसंबर तक चलेगी राष्ट्रीय प्रतियोगिता, महामाया स्टेडियम में होगा आयोजन
    गाजियाबाद। 28वीं सीनियर वूमन नेशनल फुटबाल चैंपियनशिप का आयोजन जिले के महामाया स्टेडियम में किया जाएगा। उत्तर प्रदेश फुटबाल संघ की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में 24 नवंबर से तीन दिसंबर तक चार टीमें अपना दम दिखाएंगी।
    प्रतियोगिता के बारे में जानकारी देते हुए प्रेस वार्ता में मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) अभिनव गोपाल ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता का गाजियाबाद में पहली बार आयोजन होना गर्व की बात है। प्रतियोगिता में चार राज्यों की टीमें हिस्सा ले रहीं हैं। इन टीमों में यूपी के अलावा मणिपुर, राजस्थान और छत्तीसगढ़ शामिल हैं। यूपी फुटबाल संघ के सचिव मोहम्मद शाहिद ने बताया कि प्रतियोगिता फुटबाल की देश की सबसे बड़ी प्रतियोगिताओं में से एक है। ऐसे में नई प्रतिभाओं को मौका मिलेगा। प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन 24 नवंबर की सुबह किया जाएगा। इसमें राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल, डीएम राकेश कुमार सिंह और यूपी फुटबाल संघ के अध्यक्ष अरविंद मेनन मौजूद रहेंगे। पहला मैच यूपी और छत्तीसगढ़ के बीच शुक्रवार को खेला जाएगा। गाजियाबाद फुटबाल एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रणव कुमार ने बताया कि गाजियाबाद में इस प्रकार की प्रतियोगिता होने से यहां महिलाओं, बच्चों और युवाओं का रुझान फुटबाल की ओर बढ़ेगा। गाजियाबाद फुटबाल एसोसिएशन के सचिव हेमंत पंवार ने कहा कि यूपी की टीम हाल ही में भुवनेश्वर में बीसी राय जूनियर नेशनल चेम्पियनशिप की विजेता रही है। ऐसे में उनसे काफी उम्मीदें हैं। ऐसे में युवाओं और महिला खिलाडियों से अपील है कि वे टीमों का उत्साह बढ़ाने महामाया स्टेडियम जरूर पहुंचें। प्रेसवार्ता के दौरान अमित रावत, अंकुश बिश्नोई व ए. रिजवी, जिला उप क्रीड़ा अधिकारी पूनम विश्नोई, पवन त्यागी, निखिल कुमार, कुबेर बिष्ट, दीपिका गर्ग, डीके सिंह व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button